फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tarla: Huma Qureshi biopic film based on the life of famous chef Tarla Dalal opts for direct OTT release

Huma Qureshi: ओटीटी पर रिलीज होगी हुमा कुरैशी की 'तरला', इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

Sat, 20 May 2023 01:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 May 2023 01:58 PM IST
सार

बता दें कि पीयूष गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'तरला' को रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Tarla: Huma Qureshi biopic film based on the life of famous chef Tarla Dalal opts for direct OTT release
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला केंद्रित फिल्मों के लिए सिनेमाघरों की डगर मानो मुश्किल सी हो गई है। पिछले काफी वक्त से ऐसी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इस फेहरिस्त में अब एक नाम और जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी की बायोपिक फिल्म 'तरला' की। मशहूर शेफ तरला दलाल की जिंदगी पर आधारित और हुमा कुरैशी अभिनीत इस फिल्म की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन


इस ओटीटी पर देख सकेंगे 
बता दें कि पीयूष गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख का इंतजार करना अभी बाकी है।
विज्ञापन

Aparna Sud: ‘जुबली’ की प्रोडक्शन डिजाइनर अपर्णा की संघर्ष यात्रा, बोलीं, नई दुनिया रचने का आनंद ही कुछ और है
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थीं तरला दलाल?
इस फिल्म में हुमा, शेफ तरला दलाल के किरदार को निभाती हुई नजर आएंगी। हुमा इस बायोपिक की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। बता दें कि तरला दलाल फूड राइटर और गुजराती खाने की स्पेशलिस्ट थी। उन्होंने तरला दलाल शो और कुक इट अप विद तरला जैसे शोज को होस्ट भी किया। शेफ तरला दलाल को भारत सरकार के द्वारा 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, लव रंजन ने थपथपाई एक्टर की पीठ

इन फिल्मों में आएंगी नजर
हुमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'तरला' के अलावा वह 'पूजा मेरी जान' में भी नजर आएंगी। इसी साल रिलीज हो रही इस फिल्म में हुमा अहम रोल अदा करेंगी। इस फिल्म में सनी सिंह और सोनाली सेहगल लीड रोल में रहेंगे। इसके पहले हुमा 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में राजकुमार राव के साथ और 'डबल एक्सेल' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आई थीं।
Gulshan Devaiah: '8 AM मेट्रो' गलत टाइम पर हुई रिलीज, सिमित सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने पर बोले गुलशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed