{"_id":"60b1f7a780a4081d7b27504a","slug":"tamil-actress-chandani-accused-aiadmk-leader-m-manikandan-for-blackmailing-and-threatning-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: 'गर्भपात करवाया, जान को है खतरा', तमिल अभिनेत्री चांदनी ने पूर्व AIADMK नेता पर लगाए संगीन आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: 'गर्भपात करवाया, जान को है खतरा', तमिल अभिनेत्री चांदनी ने पूर्व AIADMK नेता पर लगाए संगीन आरोप
Sat, 29 May 2021 01:47 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 29 May 2021 01:47 PM IST
सार
- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री चांदनी ने पूर्व आईएडीएमके नेता पर लगाए संगीन आरोप
- नेता पर जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल के लगाए आरोप
- अभिनेत्री ने साझा संबंधों के दस्तावेज और फोटोज
विज्ञापन
चांदनी, एम मणिकंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री चांदनी ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(AIADMK) के पूर्व नेता एम मणिकंदन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। 'नाडोडिगल' फिल्म से मशहूर अभिनेत्री चांदनी ने एम मणिकंदन पर उन्हें धोखा देना, ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरों को लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने भी कहा कि पूर्व आईटी मंत्री ने उन्हें शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया था, लेकिन बाद में जबरदस्ती उनका गर्भपात करवा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जान को भी खतरा है।
विज्ञापन
चांदनी ने चैट, दस्तावेज और तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उनके पास इस बात का सबूत है कि पूर्व नेता संग उनके संबंध हैं। उन्होंने चेन्नई पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई है। चांदनी के इस खुलासे से मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति की गलियों में हलचल मच गई है। इस पर एम मणिकंदन की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक चांदनी और मणिकंदन की मुलाकात तब हुई थी जब उन्होंने मलेशियाई पर्यटन विकास निगम के लिए काम किया था। उस दौरान अभिनेत्री ने भारत यात्राओं के दौरान मंत्री से संबंध बनाए थे। बताते हैं कि चांदनी के साथ रहने के लिए मणिकंदन ने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। बता दें कि 2019 में मणिकंदन को तमिलनाडु कैबिनेट में आईटी मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन