फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tamil actor siddharth reported youtube video which claims that he died in a young age received the shocking reply from the team

यूट्यूब पर 'रंग दे बसंती' के एक्टर को बताया गया मृत, रिपोर्ट करने पर मिला ये जवाब

Mon, 19 Jul 2021 02:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 19 Jul 2021 02:54 PM IST
सार

  • साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने मृत बताने वाले वीडियो पर की रिपोर्ट 
  • सिद्धार्थ को टीम से मिला अटपटा जवाब 
  • सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ ने दी जानकारी 

विज्ञापन
tamil actor siddharth reported youtube video which claims that he died in a young age received the shocking reply from the team
सिद्धार्थ - फोटो : Instagram

विस्तार

तमिल सिनेमा के कलाकार और आमिर खान के साथ फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में काम करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ के साथ एक बहुत ही अजीबो गरीब घटना घटी। इस बात की जानकारी खुद उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा अपने प्रशंसकों को दी। दरअसल एक यूट्यूब चैनल ने सिद्धार्थ को लेकर एक अजीब की बात कही। इस यूट्यूब में सिद्धार्थ को लेकर ये दावा किया गया कि वो साउथ सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं जो कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। जब सिद्धार्थ को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने इस वीडियो को तुरंत रिपोर्ट किया, लेकिन सामने से उन्हें जो जवाब मिला वो वाकई में हैरान करने वाला था।

विज्ञापन


सिद्धार्थ ने ट्विटर पर दी जानकारी

सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए दी है। यूट्यूब चैनल का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए सिद्धार्थ ने ट्वीट किया। उन्होने कहा, ‘कई साल पहले ही मुझे मृत बताने वाले इस वीडियो को मैंने यूट्यूब पर रिपोर्ट किया। लेकिन उनकी तरफ से मुझे जवाब आया- माफ कीजिएगा हमें इस वीडियो में कोई दिक्कत नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

tamil actor siddharth reported youtube video which claims that he died in a young age received the shocking reply from the team
सिद्धार्थ - फोटो : Instagram

रंग दे बसंती से बॉलीवुड में रखा था कदम
बता दें कि सिद्धार्थ ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वो आमिर खान, कुणाल कपूर, शरमन जोशी, आर माधवन और सोहा अली खान के साथ नजर आए थे। ये फिल्म दोस्तों की जिंदगी पर आधारित कहानी थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने करन सिंघानिया और भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। उनकी पहली फिल्म में लोगों का उन्हें खूब प्यार मिला, हालांकि इसके बाद वो स्टिकर, चश्मे बद्दूर जैसी कई फिल्मों में नजर जरूर आए, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
 

तमिल सिनेमा के हैं बड़े सितारे
सिद्धार्थ के अभिनय का जलवा भले ही बॉलीवुड में न चला हो, लेकिन वो तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं। उन्होने बॉयज, ओये, बावा जैसी कई तमिल और तेलुगू फिल्मों मे काम किया। इस साल शुरुआत में सिद्धार्थ सरकार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में आए थे। लोगों ने उन्हें साउथ की स्वरा भास्कर तक कह दिया था जिसका जवाब उन्होने ट्रोलर्स को बहुत ही अच्छे से दिया था। सिद्धार्थ ने हिन्दी और तमिल फिल्मों के अलावा कई शॉर्ट फिल्में भी की और साथ ही वो डबिंग आर्टिस्ट, निर्माता और सिंगर के तौर पर भी काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed