TMKOC: शो छोड़ने के बाद कैसा है 'तारक' और 'जेठालाल' का रिश्ता? परम मित्र को लेकर शैलेश लोढ़ा ने किया यह खुलासा
एक साक्षात्कार के दौरान शैलेश लोढ़ा से शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ उनके रिश्ते के बार में पूछा गया। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि दिलीप के साथ उनकी दोस्ती पहले जैसी ही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'तारक मेहता' का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा लंबे समय से शो के निर्माता असित कुमार मोदी के साथ हुए अपने विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया था कि असित मोदी ने उनके लिए अपमानजनक लहजे का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ दिया।
दिलीप जोशी संग रिश्ते को लेकर कही यह बात
एक साक्षात्कार के दौरान शैलेश लोढ़ा से शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ उनके रिश्ते के बार में पूछा गया। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि दिलीप के साथ उनकी दोस्ती पहले जैसी ही है।
'हमारी इंडस्ट्री का हर एक्टर अपने काम में व्यस्त है'
शो छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा ने दिलीप जोशी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारी इंडस्ट्री का हर एक्टर और इंसान अपने काम में बहुत व्यस्त है। हम सभी अपनी जिंदगी में इतने बिजी हैं कि हमें एक-दूसरे से बात करने का मौका ही नहीं मिलता, लेकिन कभी मिलेंगे तो वापस वैसे ही मिलेंगे जैसे हमेंशा मिलेंगे... दुनिया का यही हाल है राब्ता कम रह जाता है एक बार अलग होगे तो...'
Hansal Mehta: 'अलीगढ़' में गोविंदा को कास्ट करना चाहते थे हंसल मेहता, इस वजह से नहीं बन सकी बात
परम मित्र हैं 'जेठालाल' और 'तारक मेहता'
बता दें कि शैलेश लोढ़ा और दिलीप जोशी एक-दूसरे के बेहद करीब है। शो में दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। शो में दोनों एक-दूसरे परम मित्र के किरदार में थे। तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा जेठालाल की हर समस्या का हल निकाल ही लेते थे।