फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   taarak mehta ka oolta chashmah tv serial new episode

पोपटलाल की लगी लॉटरी, लेकिन ऐसा मोड़ आएगा कि...

Sun, 28 Oct 2018 03:41 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka oolta  chashmah tv serial new episode
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : अमर उजाला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नया मोड़ आता है जब पोपटलाल को पैसे की जरूरत होती है और भिड़े उसे 2000 रूपये उधार देता है। अगले दिन वो पैसे लौटने के लिए पोपटलाल एटीएम से पैसे निकालता है। रास्ते में उसे एक बहुत गरीब और जरूरतमंद परिवार मिलता है और पोपटलाल उन्हें 5000 रूपये दे देता है। बदले में वे पोपटलाल को एक लॉटरी का टिकट देते हैं। 

विज्ञापन


पोपटलाल इस बात को पुरुष मंडल को बताता है और देखने पर पता चलता है कि लॉटरी का नंबर भिड़े के मोबाइल नंबर जैसा है। गलती से भिड़े के हाथ से पोपट की कमीज पर सोडा गिर जाता है और पोपटलाल अपनी शर्ट धोने के लिए दे देता है। उसकी जेब में लॉटरी का टिकट पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


अगले दिन भिड़े जब अख़बार पढ़ता है तब उसे पता लगता है कि पोपट ने एक करोड़ की लॉटरी जीती है। जब सब गोकुलधाम वाले पोपट को जगा कर ये अच्छी खबर सुनाते हैं तब उसे पता लगता है कि लॉटरी का टिकट तो खो गया है। क्या होगा अब, क्या पोपटलाल की लॉटरी का टिकट कमीज के साथ धुल कर खत्म हो चुका है, क्या पोपट जीत कर भी हार जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed