फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   taapsee pannu to play spy in a movie based on operation jinnah

इस फिल्म के लिए 'जासूस' बनेंगी तापसी पन्नू

Thu, 08 Jun 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 08 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu to play spy in a movie based on operation jinnah
तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले वो 'नाम शबाना' फिल्म में स्टंट करते नजर आई थीं। अब खबर है कि तापसी अगली फिल्म में एक जासूस का किरदार निभा सकती हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि शिव अरूर की नॉवेल 'ऑपरेशन जिन्ना' पर बन रही फिल्म में वो लीड रोल करते नजर आएंगी। ये किताब पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा कशमीर से एक औरत को बाहर निकाले जाने पर आधारित है।
विज्ञापन


मिड डे के अनुसार, 'एक फिल्म स्टूडियो ने अरूर और पब्लिशर्स से बात की है। साथ ही तापसी से भी लीड रोल के लिए बात की जा रही है। दो एक्शन फिल्में करने के बाद वो इस रोल की लिस्ट में नंबर वन पर हैं। उन्होंने मौखिक रूप से तो इसके लिए हां कर दी है लेकिन पेपर साइन करना अभी बाकी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि किताब पर जो मॉडल है वो तापसी की तरह ही दिखती है। वहीं तापसी ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अब जब पोस्टर तैयार हो गया है तो क्या हम फिल्म शुरू कर सकते हैं?' अब इस जवाब से तो ऐसा ही लग रहा है कि तापसी फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed