फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taali Trailer: Sushmita Sen web series Trailer will out tomorrow Actress shares new video

Taali Trailer: सुष्मिता सेन ने साझा किया 'ताली' से नया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Sun, 06 Aug 2023 05:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Aug 2023 05:25 PM IST
सार

वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता से ने बताया है कि 'ताली' का ट्रेलर कल रिलीज होगा। बता दें कि यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Taali Trailer: Sushmita Sen web series Trailer will out tomorrow Actress shares new video
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है। फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि इसके ट्रेलर को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेत्री ने खुद 'ताली' से अपना एक नया वीडियो साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी है।

विज्ञापन

Karan Johar: सुहाना की फिल्म के लिए करण जौहर ने कसी कमर, बिल्कुल हटकर होगी स्क्रिप्ट
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने साझा किया वीडियो
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस नए लुक और नए तेवर के साथ दमदार डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं।  वीडियो में एक्ट्रेस माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए दिख रही हैं। बैकग्राउंड से आवाज आ रही है,  'कोई हिजड़ा कहता है तो कोई सोशल वर्कर, कोई नौटंकी बुलाता है तो कोई गेमचेंजर। ये कहानी इसी सफर की है। गाली से ताली तक'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)



इस दिन आएगी सीरीज
वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता से ने बताया है कि 'ताली' का ट्रेलर कल रिलीज होगा। बता दें कि यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसे जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के इस लुक पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इस मास्टरपीस को देखने के लिए हम बेकरार हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी यह वेब सीरीज समाज को एक संदेश देने वाली है। ऐसा सिनेमा बनता रहना चाहिए।'
Alia Bhatt: फिल्म 'डार्लिंग्स' को एक साल हुआ पूरा, आलिया भट्ट ने BTS वीडियो शेयर कर याद की ताजा

सुष्मिता ने दिखाई नराजगी
हालांकि, इस बीच कुछ यूजर्स ने सुष्मिता सेन को काफी ट्रोल भी किया। हाल ही में ऐसे लोगों को सुष ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने 'ताली' का जो पहला पोस्टर जारी किया था, मुझे याद है कि कमेंट सेक्शन में बहुत सारे लोग बार-बार 'छक्का' लिख रहे थे। मैंने सोचा, वे मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मैंने इसे बहुत व्यक्तिगत रूप से लिया, क्योंकि यह मेरी टाइमलाइन पर हो रहा था।' 'बेशक, मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन इसने मुझे प्रभावित किया कि जब मैं केवल गौरी सावंत के जीवन को चित्रित कर रही हूं तो मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है, वे अपने जीवन के हर पल को इसके साथ जी रही हैं।'
Sonu-Salman: सोनू सूद और सलमान खान से मिलकर अपना दर्द बताना चाहते हैं खिला नंद झा, बोले- 'कर्ज ने तोड़ दी कमर'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed