फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swastika Mukherjee Caught Shoplifting?

यह हीरोइन चोर है या इसे चोर बनाया गया?

Thu, 06 Nov 2014 07:56 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
Swastika Mukherjee Caught Shoplifting?

बंगाली एक्ट्रेस सिंगापुर में एक पॉश मॉल में एक ज्वैलरी शॉप से सोने की बालियां चुराते हुए पकड़ी गईं। इन बालियां की कीमत लगभग 12,139 रुपये बताई गई है। जैसे ही इस अदाकारा ने इन झुमकों को अपने बैग में डाला उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर में चोरी के खिलाफ सख्त कानून हैं और पकड़े जाने तथा दोषी सिद्ध होने पर इस हीरोइन को जेल की सजा भी हो सकती है।

विज्ञापन


अब यह सच्ची घटना है या फिल्म के प्रमोशन का पब्लिसिटी स्टंट फिलहाल पता नहीं, लेकिन आने वाली फिल्म ब्योमकेश बख्शी की हीरोइन स्वास्तिका मुखर्जी पर सिंगापुर की एक दुकान में चोरी करने के आरोप लगने की खबरें आ रही हैं। निर्देशक दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में स्वास्तिका जासूस बने हीरो सुशांत सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।
विज्ञापन

ब्योमकेश बख्‍शी से हो रहा है डेब्यू

Swastika Mukherjee Caught Shoplifting?

स्वास्तिका ब्योमकेश बख्‍शी से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वैसे वह बीती मई में इस बात के लिए सुर्खियों में आई थीं कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। स्वास्तिका सिंगापुर में एक बांग्ला फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए गई हैं। सूत्रों की बात मानें तो स्वास्तिका पर एक बुटीक से 225 डॉलर (करीब 12 हजार रुपये) की कीमत वाली सोने की कान की बालियां चुराने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि बुटीक की मालकिन अप्सरा ओसवाल ने दर्पन फिल्म फेस्टिवल के अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज समेत पत्र लिखा है कि उनकी मेहमान ने बुटीक से बालियां चुराई हैं। फिल्म ब्योमकेश बख्‍शी से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने फुटेज देखा है, जिसमें स्वास्तिका एक महंगा गले का हार खरीदती दिख रही हैं और उसके बाद उन्होंने डिस्प्ले के पीछे रखी कान की बालियां पहन कर देखीं, फिर उन्हें धीरे से अपने बैग में डाल लिया। इसके बाद डिबिया को डिस्प्ले के पीछे छुपा दिया।

क्या फिल्म को प्रमोट करने की कोशिश?

Swastika Mukherjee Caught Shoplifting?

फिलहाल बुटीक की मालकिन ने स्वास्तिका के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाई क्योंकि फिल्म महोत्सव से उनके मित्र जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्तिका सोमवार को अपने बॉयफ्रेंड सुमन मुखर्जी के साथ होटल छोड़ चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक स्वास्तिका को अपने खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी है और उन्होंने किसी चोरी से इनकार किया है। साथ ही कहा है कि अगर बुटीक की मालकिन को उन पर शक है तो वह बालियों की कीमत चुकाने को तैयार हैं क्योंकि वह किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहतीं। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर में चोरी के खिलाफ सख्त कानून हैं और पकड़े जाने तथा दोषी सिद्ध होने पर इस हीरोइन को जेल की सजा भी हो सकती है।

वैसे चर्चा इस बात की भी है कि यह पूरा घटनाक्रम फिल्म की रिलीज से पहले पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। सच्चाई क्या है, यह जल्द ही सामने आ जाएगी। फिलहाल तो आरोप सनसनीखेज हैं। बताते चलें कि स्वास्तिका मशहूर बंगाली एक्‍टर सांतो मुखोपाध्‍याय की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed