फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhaskar Fahad Ahmad have decided to not have a Hindu wedding or nikah as per reports

Swara-Fahad Wedding: न लेंगे सात फेरे और न होगा निकाह, स्वरा-फहाद की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट!

Mon, 13 Mar 2023 07:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दंपति केवल हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन चाहते हैं। उन्होंने हिंदू विवाह या निकाह न करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Swara Bhaskar Fahad Ahmad have decided to not have a Hindu wedding or nikah as per reports
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहाद अहमद इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों के शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं, जिनमें दोनों होली के रंग में रंगे भी नजर आए थे। शादी के ये कार्यक्रम स्वरा की नानी के दिल्ली स्थित फॉर्महाउस पर हो रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि यह जोड़ा पारंपरिक शादी करने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

यह जानकारी आई सामने
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दंपति केवल हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन चाहते हैं। उन्होंने हिंदू विवाह या निकाह न करने का फैसला किया है। इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह साउथ इंडियन दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। फोटोज में फहाद के साथ उनकी जोड़ी कमाल लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये कपल 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन देगा। बता दें कि फरवरी में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। स्वरा के अचानक शादी के फैसले से फैंस भी हैरान रह गए थे। खबर के सामने आने के बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई थीं। 

यह भी पढ़ें- Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे....
एक्ट्रेस ने की थी कोर्ट मैरिज
स्वरा ने अपने कोर्ट मैरिज की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था, ''कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है पर यह तुम्हारा है!''
यह भी पढ़ें- Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट
कौन हैं फहाद अहमद
गौरतलब है कि फहाद राजनीतिक दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वहीं, स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई माधवन और कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed