Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने आर्या 3 की शूटिंग के दौरान साझा किए प्रेरक विचार, एक्ट्रेस ने कही यह बात
सुष्मिता सेन हार्ट अटैक के बाद आर्या 3 की शूटिंग पर वापस लौट चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए प्रेरक पोस्ट साझा किया है और ईद की बधाई दी है।
विस्तार
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पॉजिटिव और बेहतरीन विचारों के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनके फैंस एक्ट्रेस की सेहत को लेकर काफी चिंतित थे। सुष्मिता को मार्च में दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद भी एक्ट्रेस कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी वेब सीरीज आर्य 3 की शूटिंग शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर साझा किया प्रेरक पोस्ट
आर्या 3 की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को स्ट्रोक आया था। एंजियोप्लास्टी के तुरंत बाद उन्होंने धीरे-धीरे काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, अब सुष्मिता जैसा कि शूटिंग पर वापस लौट चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- विरासत से तय नहीं होंगे किस्मत के फैसले। ये तो उडान तय करेगी कि आसमान किसका है।
View this post on Instagram
फैंस को दी ईद की बधाई
इस पोस्ट के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ईद की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा- वर्क हार्ड, अपनी कंडीशनिंग से परे जाएं। अपनी किस्मत बनाएं, फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और आप सभी को ईद की मुबारक बधाई देना नहीं भूले। यह अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशी के लिए है। मैं आप सभी लोगों से प्यार करती हूं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की इस सीरीज को लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब यह सीरीज का तीसरा सीजन है। इसके निर्देशक राम माधवानी है। सीरीज में सिकंदर खेर भी अभिनय कर रहे हैं।
दुखद: अभिनेता संपत जे राम ने 35 साल की उम्र में की आत्महत्या, कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर