फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen Comeback On Aarya 3 Shooting Actress Shared A Video On Twitter After Heart Attack Surgery

Sushmita Sen: तलवारबाजी के साथ आर्या 3 के शूट पर सुष्मिता सेन ने किया कमबैक, धाकड़ अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Tue, 25 Apr 2023 02:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 02:40 PM IST
सार

सुष्मिता सेन ने अपने ट्विटर पर आर्या 3 को लेकर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तलवारबाजी करती हुई नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Sushmita Sen Comeback On Aarya 3 Shooting Actress Shared A Video On Twitter After Heart Attack Surgery
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

विस्तार

बीते कुछ वक्त पहले ही सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद एक्ट्रेस की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस रिकवरी कर अपने काम पर लौट गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज आर्या 3 की शूटिंग वापस से शुरू कर दी है। इस सीरीज के सेट से एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


 

Sushmita Sen Comeback On Aarya 3 Shooting Actress Shared A Video On Twitter After Heart Attack Surgery
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता ने ट्विटर पर साझा किया वीडियो
जैसा कि सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो के दौरान एक्ट्रेस तलवारबाजी करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना है और हमेशा की तरह अपने शानदार अवतार में हैं। उन्होंने यह वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- वह मतलबी है, वह निडर है, वह वापस आ गई है। आर्या सीजन 3 की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushmita Sen Comeback On Aarya 3 Shooting Actress Shared A Video On Twitter After Heart Attack Surgery
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

हार्ट अटैक के बाद फिट होकर शूट पर सुष्मिता ने किया कमबैक
एक्ट्रेस इस वीडियो में पूरी तरह से फिट नजर आ रही हैं। वह वीडियो में अपनी तलवारबाजी का हुनर दिखा रही हैं। वहीं, इस वीडियो में तीसरे सीजन के लिए लिखा है- यह तीसरे राउंड का टाइम है। आपको बता दें कि पिछले महीने सुष्मिता को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में खुलासा किया था। दिल का दौरा पड़ने के कारण एक्ट्रेस की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। फिलहाल सुष्मिता पूरी तरह से फिट होकर शूट पर वापस लौट आई हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने आने वाली फिल्म ताली की डबिंग पूरी की है। इस फिल्म में एक्ट्रेस  श्रीगौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं। 

बेरहमी से हुआ था इन एक्ट्रेस का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed