फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput housekeeper Dipesh Sawant Arrested by NCB

सुशांत केस: एनसीबी ने दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार, रविवार को होगी कोर्ट में पेशी

Sat, 05 Sep 2020 08:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 05 Sep 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput housekeeper Dipesh Sawant Arrested by NCB
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले  की जांच तेजी के साथ कर रही है। आज दिनभर एनसीबी एक्शन मोड में नजर आई और एक बाद के बड़े कदम उठाए। ऐसे में अब खबर सामने है कि एनसीबी ने  दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हाउसकीपर दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार कर लिया है। याद दिला दें कि दीपेश सावंत से एनसीबी पहली पूछताछ भी कर चुकी थी। लेकिन अब उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


NCB के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक  के पी एस  मल्होत्रा ने कहा, 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया गया है। उसका भी वही रोल है जो सैमुअल मिरांडा का था, उसके पास कुछ ऐसे साक्ष्य हैं जो हमें आगे क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए चाहिए। कल 11 बजे दीपेश की कोर्ट में पेशी होगी।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि दीपेश सावत की कुछ दिनों पहले एक व्हाट्सएपचैट सामने आई थी।  खास बात ये है कि ये चैट 14 जून के 10 बजकर 51 मिनट से लेकर 4 बजकर 29 मिनट के बीच की है जिसमें सुशांत का भी जिक्र किया गया  था। इस चैट में दीपेश ने किसी को लिखा कि मुझे सुशांत ने फ्लिपकार्ट डील को लेकर आपके संपर्क में रहने के लिए कहा है। इसके बाद 2 बजकर 48 मिनट यानी सुशांत की मौत के बाद उस शख्स की ओर से जवाब आया था। जवाब में लिखा गया था- भाई सेफ हैं ना? प्लीज जवाब दें, आपको कोई हेल्प चाहिए तो फोन करना हम बाहर हैं, अगर आपको कोई जरूरत लगे तो बताना हम 5 मिनट में आ जाएंगे। वहीं उसी शख्स ने 9 जून को सुशांत से व्हाट्सएप पर बातचीत की थी। जिसमें उसने सुशांत को लिखा था- 'भाई फ्लिपकार्ट आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है उन्हें किसका नम्बर दूं'। तो सुशांत की ओर से रिप्लाई था कि, 'दीपेश मेरे साथ है'।


इसके अलावा बता दें कि सिद्दार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में बताया था कि रिया चक्रवर्ती कभी भी खुद ड्रग्स या मारिजुआना नहीं खरीदती थीं, बल्कि वह दीपेश सावंत, कुक नीरज, केशव और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के जरिए ड्रग्स मंगाया करती थी। ऐसे में दीपेश भी ड्रग्स के केस में कई अहम और बड़े खुलासे कर सकते हैं।

याद दिला दें कि शनिवार को ही अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेजा था। एजेंसी ने अदालत से कहा कि शौविक का सामना राजपूत के स्टाफ में शामिल रहे दीपेश सावंत तथा अभिनेता की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed