{"_id":"590c44474f1c1b810d44361f","slug":"sushant-singh-rajput-has-also-filmed-a-segment-for-keeping-up-with-the-kardashians-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंडल के बाद अब कार्दशियन बहनों के साथ नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केंडल के बाद अब कार्दशियन बहनों के साथ नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 05 May 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत, केंडल जेन्नर
जानी-मानी फैशन मॉडल केंडल जेन्नर के साथ फोटोशूट में नजर आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत अब कार्दशियन बहनों के साथ काउच भी शेयर करते दिखेंगे। सुशांत ने 'कीपिग अप विद कार्दशियन' के लिए हाल ही में शूट किया है।
मिड-डे के अनुसार सुशांत ने जयपुर में वोग इंडिया के लिए फोटोशूट के साथ कार्दशियन बहनों के रियलिटी शो 'कीपिग अप विद कार्दशियन' के लिए भी एक हिस्सा शूट किया है। सुशांत ने कहा कि केंडल के साथ ये फोटोशूट कर उन्हें काफी अच्छा लगा। 'अनायता ने मुझे फोन कर पूछा था कि किया मैं ये फोटोशूट करना पसंद करुंगा? इतना बड़ा अवसर कोई भी कोई क्यों छोड़ेगा?' सुशांत ने ये भी बताया कि वो केंडल को आस-पास की जगह घुमाना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कारणों के कारण वह अपनी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाए।
सुशांत जल्द ही कृति सैनन के साथ फिल्म 'राब्ता' में नजर आएंगे। ये पहली बार है जब दोनों की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। इसके अलावा उनकी दिशा पाटनी के साथ 'रॉ' फिल्म आएगी। जैकलीन फर्नाडिंस के साथ भी सुशांत 'ड्राइव' में नजर आएंगे।