{"_id":"5f6a18ea642bd364287534f2","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-ncb-summons-jaya-shah-shruti-modi-and-madhu-mantena","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामले में जांच के लिए एनसीबी ने जया शाह, श्रुति मोदी और मधु मंटेना को किया तलब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स मामले में जांच के लिए एनसीबी ने जया शाह, श्रुति मोदी और मधु मंटेना को किया तलब
Tue, 22 Sep 2020 09:01 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को जया शाह, श्रुति मोदी और मधु मंटेना को पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी इस मामले में काफी सख्त और तेजी से एक्शन ले रही है। जया शाह से एनसीबी ने कई दिनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान जया ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
फिल्म मेकर मधु मंटेना और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग्स रैकेट में सामने आया है। एजेंसी के पास ऐसे ही कई नाम मिले हैं जो ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं और उनके नाम 'D' और 'K' से शुरू होते हैं। माना जा रहा है कि डी से दीपिका पादुकोण है और के से करिश्मा जो कि KWAN की कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले कई दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने रिया को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। जहां मामले की सुनवाई 23 सितंबर को होगी।
#SushantSinghRajput death case: Narcotics Control Bureau (NCB) summons Jaya Shah, Shruti Modi and Madhu Mantena to join the investigation tomorrow.
— ANI (@ANI) September 22, 2020