फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput And Kriti Sanon 'Raabta' Wins Against 'Magadheera' Plagiarism Allegations

इस मामले में 'राब्ता' को मिली राहत, रिलीज का रास्ता साफ

Thu, 08 Jun 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 08 Jun 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Kriti Sanon 'Raabta' Wins Against 'Magadheera' Plagiarism Allegations
राब्ता
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। तेलुगु सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' के प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद और 'राब्ता' के डायरेक्टर दिनेश विजेयन के बीच कोर्ट के बाहर समझौता हो गया है। ये समझौता अरविंद के 'राब्ता' देखने के बाद हुआ है। इसके साथ ही अरविंद ने अपना केस भी वापल ले लिया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि गीता आर्ट्स के अल्लु अरविंद ने कुछ दिन पहले 'राब्ता' के मेकर्स पर 'मगधीरा' की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मेकर्स के खिलाफ हैदराबाद के एक कोर्ट में केस फाइल किया था। दिनेश विजेयन ने इसपर पलटवार करते हुए कहा था कि ये काफी अपमानजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेटमेंट में कहा था, 'हम इस बात के पूरी तरह खिलाफ हैं जिसमें कहा जा रहा है कि 'राब्ता' 'मगधीरा' की कॉपी है। ये काफी अपमानजनक है कि इंडस्ट्री के लोग किसी की कड़ी मेहनत को 'कॉपी' का नाम दे देते हैं और केवल दो मिनट के ट्रेलर के आधार पर निष्कर्ष निकालने लगते हैं।' ये मामला अब कोर्ट के सामने 1 जून को पेश होगा। 'राब्ता' के मेकर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कोर्ट उनका साथ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पहली बार नहीं है जब 'राब्ता' विवादों में आई हो। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर प्रीतम फिल्म में दूसरे आर्टिस्ट का गाना लेने के कारण पहले ही अपना नाम इससे अलग कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाबी सिंगर जे स्टार ने मेकर्स पर उनका गाना चुराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed