फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suriya gets tested positive COVID 19 actor confirms he is undergoing treatment

तमिल सुपरस्टार सूर्या का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 08 Feb 2021 08:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Feb 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Suriya gets tested positive COVID 19 actor confirms he is undergoing treatment
सूर्या - फोटो : instagram/actorsuriya

कोरोना वायरस का वैक्सीन जरूर आ गया है लेकिन अभी भी इसका डर खत्म नहीं हुआ है क्योंकि दुनियाभर में यह लोगों को प्रभावित कर रहा है। बीते एक साल में मनोरंजन उद्योग से जुड़े कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। अब तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। अभिनेता ने एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Trending Videos

सूर्या ने लिखा कि ‘मैं कोरोना से संक्रमित हूं और इलाज करा रहा हूं। हम सभी यह महसूस करेंगे कि जिंदगी अभी सामान्य नहीं है। डर से हम बैठ नहीं सकते। साथ ही हमें सुरक्षा और ध्यान रखने की जरूरत है। मदद करने वाले सभी डॉक्टर्स को प्यार और धन्यवाद।‘
फिल्मकार राजशेखर पांडियन ने सूर्या के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘प्रिय भाइयों और बहनों, अन्ना ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।‘
 

फिलहाल सूर्या के फैंस उनके जल्द ठीक होन की दुआ कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो सूर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म नवरस (Navarasa) की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को गौतम मेनन ने निर्देशित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed