{"_id":"5bac946e867a557f565e5742","slug":"supreme-court-hear-the-matter-of-salman-khan-film-loveyatri-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को कोर्ट से बड़ी राहत, ‘लवरात्रि’ के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को कोर्ट से बड़ी राहत, ‘लवरात्रि’ के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड फिल्म ‘लवरात्रि’ के निर्माता सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ देश के किसी भी हिस्से में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मामले पर सुप्रीम न्यायालय ने आज फैसला सुनाने को कहा है।
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस दलील पर विचार किया कि फिल्म को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से स्वीकृति मिल गई है, इसके बावजूद बिहार में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और गुजरात के वडोदरा में आपराधिक मुकदमा लंबित है।
फिल्म पांच अक्टूबर को पूरे देश में रिलीज होनी है। पीठ ने निर्माता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि फिल्म के नाम और उसकी सामग्री के संबंध में उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई ना की जाए। फिल्म के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराये गये हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म के नाम से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है।
फिल्म का नाम पहले ‘लवरात्रि’ था जिसे बाद में निर्माताओं में बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया क्योंकि वह हिन्दुओं के त्योहार ‘नवरात्रि’ से मिलता-जुलता था। इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Bollywood actor Salman Khan moved the Supreme Court alleging threats received for the movie 'Loveyatri'. CJI Dipak Misra has agreed to hear the matter later today. (File pic) pic.twitter.com/EufQUoVPmH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 27, 2018