सुपरस्टार रजनीकांत को प्रॉपर्टी नीलामी का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार रजनीकांत को कर्ज न चुकाने पर एक बैंक ने नोटिस भेजा है। बैंक ने अखबारों में नोटिस जारी करते हुए गारंटी में रखी गई प्रॉपर्टी को भी अपने कब्जे में लिया है।
बैंक से यह कर्ज फिल्म 'कोचडयान' के लिए लिया गया था। इसके लिए 20 करोड़ रुपए का कर्ज बैंक से लिया गया था। लेकिन 125 करोड़ रुपए की लागत से बनी फिल्म 'कोचडयान' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
इस 3डी फिल्म के निर्माण के लिए रजनीकांत की प्रॉडक्शन कंपनी मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी ने एग्जिम बैंक से 20 करोड़ रुपए का लोन लिया था, लेकिन मई में रिलीज हुई फिल्म के फ्लॉप होने के कारण कंपनी यह लोन नहीं चुका सकी। ब्याज सहित रजनीकांत की कंपनी को इस लोन के लिए करीब 22.21 करोड़ रुपए चुकाने हैं।
बैंक ने पत्नी की प्रॉपर्टी को लिया कब्जे में
बैंक ने रजनीकांत की प्रॉडक्शन कंपनी की ओर से लिए गए लोन को नहीं चुकाने पर प्रॉपर्टी नीलाम करने की नोटिस भी थमा दिया है। इस फिल्म की निर्माता रजनीकांत की सबसे छोटी बेटी सौंदर्या हैं। बैंक ने जिस प्रॉपर्टी को कब्जे में लिया है उसका मालिकाना हक रजनीकांत की पत्नी लता के नाम पर है।
बैंक ने इस कर्ज के न चुकाने पर अखबारों में एक नोटिस जारी कर कहा है कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी को कब्जे में लिया है और कोई अन्य इसकी ब्रिकी-खरीद संबंधी कार्यकलाप न करे। हालांकि रजनीकांत की प्रॉडक्शन कंपनी मीडियावन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोन जल्द चुका दिया जाएगा।