फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunyy leone's carrier in trouble now a days

फूट गया सनी का बुलबुला, बेहद परेशान हैं

Fri, 12 Aug 2016 09:23 AM IST
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Sunyy leone's carrier in trouble now a days
- फोटो : twitter

बिग बॉस के घर से बना लोकप्रियता का सिलसिला सनी लियोनी को फिल्मों में ऊंचा मुकाम नहीं दिला सका। शुरुआत में उन्हें अपनी पोर्न इमेज का फायदा जरूर मिला, परंतु बाद में उनकी फिल्में कतार से नाकाम रहीं। अब हालत यह है कि वितरक उनकी फिल्म को हाथ लगाने को राजी नहीं हैं।

विज्ञापन


-जिस्म 2 से शुरू हुआ और रागिनी एमएमएस 2 तक बना पोर्न स्टार सनी लियोनी की लोकप्रियता का बुलबुला फूट गया है। इंटरनेट पर भले ही वह खूब सर्च की जाती हैं मगर उनकी फिल्में निर्माताओं के लिए लगातार घाटे का सौदा बन रही हैं। नतीजा यह कि सनी की एक फिल्म अधूरी बनी पड़ी है और दूसरी तैयार फिल्म को वितरक हाथ लगाने के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन


जैकपॉट (2013), एक पहेली लीला (2015), कुछ कुछ लोचा है (2015), मस्तीजादे (2016) और वन नाइट स्टैंड (2016) जैसी फ्लॉप फिल्में सनी के खाते में हैं। जबकि एक पहेली लीला और मस्तीजादे में सनी डबल रोल में थीं। ‘डबल डोज’ जैसे जुमले भी इन फिल्मों को डूबने से नहीं बचा सके। असल में  इन सारी फिल्मों में सनी ने अपनी कथित शोहरत से अलग कुछ नहीं किया और दर्शकों न उन्हें नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के प्रमोशन में भी नहीं जा रहीं सनी

Sunyy leone's carrier in trouble now a days

सनी की अगली फिल्म बेईमान लव तमाम कोशिशों के बावजूद बाजार में नहीं आ पा रही है। वितरक निर्माता को फिल्म की इतनी भी कीमत देने के लिए तैयार नहीं हैं कि उसकी लागत निकल सके। ऐसे में निर्माता ने फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले फिल्म को दो सितंबर को रिलीज किए जाने की योजना थी, परंतु अब इसे सीधे चार हफ्ते आगे बढ़ा कर 30 सितंबर कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार सनी की पिछली तीन फिल्मों कुछ कुछ लोचा है, मस्तीजादे और वन नाइट स्टैंड ने वितरकों और प्रदर्शकों को नुकसान दिया, इसलिए अब उनका भरोसा हीरोइन पर से उठ चुका है। अतः वह सनी की फिल्म में किसी तरह का निवेश करने को तैयार नहीं हैं। जबकि बेईमान लव बन कर तैयार है और उसका एक गाना आजा हग मी... लोकप्रियता के चार्ट में काफी ऊपर है।

सूत्रों की मानें तो सनी भी अपनी सेक्सी छवि वाली फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद बेईमान लव के प्रमोशन में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। हालांकि फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजीव चौधरी का कहना है कि सनी इस फिल्म में एक अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगी और यह उनके करिअर का अब तक का सबसे बेहतरीन रोल होगा। जबकि सनी अपनी अगली फिल्म तेरा इंतजार की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। फिल्म में अरबाज खान उनके अपोजिट हैं।

नई शुरुआत चाहती हैं सनी लियोनी

Sunyy leone's carrier in trouble now a days

सनी के करीबियों के अनुसार, वह नई शुरुआत करना चाहती हैं। 35 बरस की हो चुकीं सनी को लग रहा है कि सेक्सी छवि के साथ वह लंबी रेस में दूर तक नहीं जा सकतीं। जानकारों के अनुसार यही वजह है कि वह अपनी अधूरी फिल्म टीना और लोलो की शूटिंग के लिए डेट्स नहीं दे रही हैं। निर्देशक देवांग ढोलकिया की इस फिल्म में सनी और करिश्मा तन्ना हैं।


जानकारों के अनुसार नई छवि गढ़ने के लिए सनी बॉलीवुड के बड़े सितारों के करीब आने और उनकी फिल्मों में कैमियो तथा आइटम डांस करने के मौके तलाश रही हैं। हाल में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म में एक बॉलीवुड अभिनेत्री का छोटा-सा रोल स्वीकार किया जबकि शाहरुख खान स्टारर रईस तथा अजय देवगन स्टारर बादशाहो में वह आइटम डांस करती दिखाई देंगी। मगर क्या कैमियो और आइटम डांस से सनी बॉलीवुड की शिखर हीरोइनों में शामिल रह सकेंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed