फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny levone pramote ragini mms 2

चर्चा में: सनी लियोनी अब पड़ने लगी हैं महंगी

Thu, 20 Feb 2014 08:27 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
sunny levone pramote ragini mms 2
इन दिनों चर्चाएं सनी लियोनी के महंगेपन पर होने के साथ सूरज पंचोली पर भी हो रहीं हैं। आज जिया का बर्थडे भी है।
विज्ञापन


*सनी लियोनी को फिल्म में लेना कितना महंगा पड़ता है यह ‘टीना और लोलो’ के निर्माता को पता चल रहा है। फिल्म की शूटिंग मलेशिया में हो रही है और सनी की ‘रागिनी एमएमएस-2’ का प्रमोशन इंडिया में चल रहा है। चर्चा है कि सनी मलेशिया-मुंबई के हवाई चक्कर लगा रही हैं और खर्चा उठा रहे हैं ‘टीना और लोलो’ के निर्माता! मतलब खाया-पीया कुछ नहीं और ग्लास टूटने का हर्जाना अलग से।

*जिया खान की मौत के मामले में फंसे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने अब खुद को बिल्कुल लो-प्रोफाइल बना लिया है। सोमवार को मुंबई के गेट-वे ऑफ इंडिया पर उनकी पहली फिल्म ‘हीरो’ की शूटिंग शुरू हुई तो कोई जश्न नहीं मना। यह फिल्म सुभाष घई की प्रसिद्ध ‘हीरो’ (1983) की रीमेक है। मुंबई में इस हफ्ते शूटिंग के बाद फिल्म की यूनिट मनाली जाएगी।

विज्ञापन


*निर्देशक इम्तियाज अली अपनी निजी जिंदगी पर्दों में छुपा कर रखते हैं। लेकिन अब एक राज खुला है। चर्चा है कि पहली शादी टूटने के बाद इम्तियाज इन दिनों एक पाकिस्तानी अभिनेत्री इमान के प्यार में हैं। दो दिन पहले इस जोड़ी को मुंबई के जुहू बीच पर टहलते देख कर कुछ लोगों ने कैमरों में कैद कर लिया। इम्तियाज की फिल्म ‘हाइवे’ रिलीज को तैयार है और इसलिए इमान इन दिनों यहां आई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed