हर किसी को समय नहीं दे पाएंगी सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समय अपने पोर्न स्टार वाले अतीत के लिए कड़ी आलोचना झेल रही सनी लियोनी के पास आज इतना काम है कि उनके पास जरा भी खाली वक्त नहीं है। जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ यूं तो अपने हॉट प्रोमो के लिए पहले ही चर्चा में आ चुकी है, लेकिन अब फिल्म को और हॉट बनाने के लिए इसमें सनी का आइटम डांस शामिल करने की खबर है।
रिहर्सल का टाइम ही नहीं
पता चला है कि सनी इस डांस के लिए राजी तो हैं लेकिन उनके पास रिहर्सल करने का वक्त नहीं है। इन दिनों सनी जयपुर में एमटीवी के शो ‘स्प्लिटविला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस शो को होस्ट करने जा रही हैं।
सूत्र खबर लाए हैं कि सनी का ‘बेबी डॉल’ डांस कोरियोग्राफ करने वाले उमा-गैती ही ‘हेट स्टोरी 2’ के आइटम नंबर ‘पिंक लिप्स’ को भी डायरेक्ट करेंगे। पता लगा है कि सनी के पास रिहर्सल का वक्त नहीं है, इसलिए यह कोरियोग्राफर जोड़ी जयपुर गई है ताकि सनी को वहीं डांस के लिए तैयार कर सकें।
लोकप्रियता पड़ रही है भारी
सूत्रों के अनुसार, ‘सनी शनिवार को जयपुर से मुंबई की उड़ान भरेंगी और वहां पिंक लिप्स को एक ही दिन में शूट किया जाएगा। सनी के पास वक्त की कमी के कारण कोरियोग्राफर उन्हें ‘स्प्लिटविला’ के दौरान मिलने वाले ब्रेक और पैक-अप के बाद रिहर्सल करा रहे हैं।’ सनी भले ही अपने अतीत के कारण खूब लोकप्रिय हों, लेकिन सच यह है कि उन्हें ठीक से डांस करना नहीं आता। वह एक औसत डांसर हैं। ऐसे में बिना रिहर्सल के पिंक लिप्स कैसा बनेगा, यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार तो करना होगा।