फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leoni film leela for Dholi Taro Song

ऐश्वर्या की जगह पर नजर आएंगी सनी लियोनी

Wed, 04 Feb 2015 01:27 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leoni film leela for Dholi Taro Song

संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने में सलमान के साथ ऐश्वर्या का डांस तो आपको याद ही होगा। अब इस 'ढोली तारो' गाने में बॉलीवुड की हॉट हीरोइन सनी लियोनी नजर आएंगी।

विज्ञापन


आनेवाली फिल्म 'लीला' में इस गाने पर सनी लियोनी डांस करती नजर आएंगी। दरअसल सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के इस गाने को एक नए रंग में पेश किया जाने वाला है।

विज्ञापन

500 डांसरों के साथ नजर आएंगी सनी लियोनी

Sunny Leoni film leela for Dholi Taro Song

फिल्म के डायरेक्टर बॉबी खान के भाई अहमद खान ही इस गाने को कोरियॉग्राफ़ कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रड्यूसर भूषण कुमार के पास इस गाने के राइट्स हैं। इसकी शूटिंग के लिए जैसलमेर में काफी बड़ा सेट तैयार किया गया और इस गाने में तकरीबन 500 डांसरों ने हिस्सा लिया। इस गाने की शूटिंग को पूरा करने में एक सप्ताह का समय लग गया।

अहमद बताते हैं, 'वहां का तापमान करीब 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जिस वजह से बेचारी सनी लियोनी का मेकअप बार-बार धुल रहा था। लेकिन, हम इस गाने में किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज़ करना नहीं चाहते थे। यहां तक कि बाल का एक लट भी इधर से उधर होना गंवारा नहीं था हमें। शूटिंग से पहले सनी के वॉरड्रोब पर उनके पर्सनल स्टाइलिस्ट में महीनों काम किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed