फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone Thrown out of Rented Apartment

जब सनी को मकान मालकिन ने घर से निकाल दिया था

Wed, 23 Dec 2015 12:49 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone Thrown out of Rented Apartment

सनी लियोनी इन दिनों अपनी आने वाली सेक्स कॉमेडी फिल्म मस्तीजादे को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो कई एडल्ट सीन करते नजर आएंगी। टीजर और ट्रेलर दोनों में उनकी बोल्ड छवि को किस स्तर तक भुनाया जा रहा है, इसका अहसास हो गया है। इसके बाद उनकी आने वाली फिल्म बेइमान लव में तो एक ही गाने में उनसे छह लव मेकिंग सीन करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


लेकिन इसी साल सनी लियोनी की असल जिंदगी में एक घटना घटी थी। जिसमें उनकी मकान मालकिन उन्हें अपने घर से निकाल दिया था। पढ़िए, इस साल मई हुई घटना की पूरी रिपोर्ट। असल में पोर्न की दुनिया से निकल कर सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान थी। लेकिन उनकी मकान मालकिन ने सनी लियोनी की कुछ आदतों के चलते उनसे अपना मकान खाली करा लिया था।
विज्ञापन


द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक मुंबई के अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में के फ्लैट में सनी लियोनी रहती थीं। लेकिन हाल ही में उनकी मकान मालकिन ने सनी से घर खाली करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सनी लियोनी मुंबई में घर ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही हैं। खबर के मुताबिक फिलहाल वो एक होटल में दिन काट रही हैं और घर को लेकर खासी परेशान हैं। इस वजह से उनकी कुछ फिल्में भी प्रभावित हो रही हैं।

दंग रह गईं मकान मालकिन

Sunny Leone Thrown out of Rented Apartment

द न्‍यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हाल ही में सनी लियानी की मकान मालकिन अचानक अपना घर देखने पहुंच गईं। लेकिन वहां पहुंच कर उन्हें जो देखा, उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।

उन्होंने जो देखा, वह देखते ही सनी लियोनी को अपने घर से बाहर निकालने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने सनी लियोनी से मुलाकात की और सनी से घर खाली करने को कह दिया।

सनी लियोनी ने उन्हें बहुत समझाया। पर मकान मा‌लकिन ने अब एक मिनट भी सनी लियोनी को अपने घर में नहीं देखना चाहती थीं। उन्होंने जल्द से जल्द सनी से कमरा खाली करने को कह दिया।

जब कोई नहीं दे रहा था घर इस मालकिन ने दिया था साथ

Sunny Leone Thrown out of Rented Apartment

आपको बता दें कि जब सनी लियोनी पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, तो सबसे पहली समस्या उनके लिए घर बना।

पूरी मुंबई में कोई उन्हें अपने घर में रखने को तैयार नहीं था। और रखे भी तो कैसे, उन्हीं दिनों सनी लियोनी बेस्ट पोर्न स्टार का खिताब अपने नाम किया था।

लेकिन सनी ये हालत देखकर एक महिला का दिल पिघला और उन्होंने अपने एक अपार्टमेंट का एक फ्लैट सनी लियोनी को रहने के लिए दे दिया। लेकिन अपनी आदतों के कारण सनी ने ये घर भी गंवा दिया।

क्या देखा था मकान मालकिन ने, क्यों निकाला

Sunny Leone Thrown out of Rented Apartment

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सनी की मकान मालकिन ने जब अपने अपार्टमेंट की सरप्राइज विजिट की, तो उन्होंने देखा कि सनी लियोनी ने उनके घर का कबाड़ा कर दिया है।

वो वाशरूम में गईं, तो उन्होंने देखा कि वहां कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। काई लगी हुई है। वह बालकनी में निकलीं तो देखा कि वहां फर्नीचर सड़ रहा है। गंध आ रही है।

अपने घर में इतनी गंदगी देखकर मकान मालकिन का होश उड़ गया और उन्होंने तत्काल सनी लियोनी से घर खाली कराने का मन बना लिया।

बॉलीवुड की स्टार है मकान मालिकन

Sunny Leone Thrown out of Rented Apartment

सनी लियोनी से अपना घर खाली कराने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ही एक नामी हीरोइन हैं, सेलिना जेटली। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले सेलिना ने सनी की मजबूरी समझते हुए अपना फ्लैट किराए पर दिया था। लेकिन अब उन्होंने खाली करा लिया है।

इसके पीछे कारण सनी लियोनी द्वारा ठीक से घर की देखभाल न करना बताया जा रहा है। फिलहाल सनी लियोनी मुंबई में घर ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही हैं। वह कई जगहों पर प्रॉपर्टी भी देख रही हैं। वह मुंबई में अपना खुद का घर खरीदना चाहती हैं।

साभार: ‌दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed