{"_id":"64bb9572bd0dce23910d720b","slug":"sunny-leone-reveals-dating-russell-peters-was-a-mistake-says-their-friendship-suffered-because-of-relationship-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny leone: 'रसेल पीटर्स को डेट करना एक गलती थी', स्टैंड-अप कॉमेडियन के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं सनी लियोनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny leone: 'रसेल पीटर्स को डेट करना एक गलती थी', स्टैंड-अप कॉमेडियन के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं सनी लियोनी
Sat, 22 Jul 2023 02:12 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:12 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन रसेल पीटर्स के साथ अपने टूटे रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि रसेल को डेट करना एक गलती थी।
विज्ञापन
सनी लियोनी, रसेल पीटर्स
- फोटो : Social media
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी पहले भी अक्सर स्टैंड-अप कॉमेडियन रसेल पीटर्स के साथ डेटिंग के बारे में बात करती रही हैं। अब हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने इस बारे में खुलकर बात की कि कैसे वह और रसेल वास्तव में अच्छे दोस्त बने रह सकते थे, यदि वे अपनी दोस्ती के रिश्ते को रिलेशनशिप में नहीं लाते।
विज्ञापन
रसेल को डेट करना गलती
सनी लियोनी ने खुलासा किया कि रसेल पीटर्स के साथ डेटिंग करना एक गलती थी। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें सच में विश्वास है कि रसेल और वह बहुत अच्छे दोस्त थे और उन्होंने एक साथ बहुत मजे किए थे। सनी को लगता है कि अचानक डेट पर जाकर उन्होंने गड़बड़ कर दी।
विज्ञापन
Karan Johar: वर्षों बाद करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं खामियां, बोले- नहीं चाहता कि कोई लड़का...
विज्ञापन
अपनी शादी पर क्या बोलीं सनी
सनी अब डेनियल वेबर से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने होने वाले पति से लगभग उसी समय मिली थीं, जब वह रसेल को डेट कर रही थीं। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या डेनियल ने वास्तव में उनके बारे में मजाक बनाने के लिए रसेल की पिटाई की थी तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'नहीं, वह थोड़ा सनसनीखेज था।'
Manish Malhotra: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर की वजह से तैयार हुआ था आलिया का लुक, मनीष का खुलासा
सनी लियोनी का वर्कफ्रंट
वहीं सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म 'कैनेडी' का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ। वह अनुराग कश्यप के जरिए निर्देशित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में राहुल भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। फिल्म की भारतीय रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है।
Ishita Moitra: स्क्रिप्ट राइटर इशिता ने साझा किया करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- सपना सच हुआ