फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone: Baby Doll pairing hits the music charts Kanika Kapoor joins Sunny Leone

Sunny Leone: ‘बेबी डॉल’ की जोड़ी का म्यूजिक चार्ट्स पर नया धमाका, कनिका कपूर को मिला सनी लियोनी का साथ

Wed, 22 Dec 2021 05:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 05:21 PM IST
सार

टी सीरीज म्यूजिक कंपनी को डिजिटल दुनिया में अपने गाने ‘बेबी डॉल’ से टॉप पर पहुंचाने में अहम रोल अदा करने वाली गायिका कनिका कपूर के सिंगिंग सफर का नया स्टेशन बनी है देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनियों में से एक सारेगामा।

विज्ञापन
Sunny Leone: Baby Doll pairing hits the music charts Kanika Kapoor joins Sunny Leone
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टी सीरीज म्यूजिक कंपनी को डिजिटल दुनिया में अपने गाने ‘बेबी डॉल’ से टॉप पर पहुंचाने में अहम रोल अदा करने वाली गायिका कनिका कपूर के सिंगिंग सफर का नया स्टेशन बनी है देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनियों में से एक सारेगामा। इस कंपनी ने कनिका कपूर और सनी लियोनी की ‘बेबी डॉल’ वाली सुपरहिट जोड़ी के साथ मिलकर एक खास डांस ट्रैक 'मधुबन' लॉन्च किया है। हिंदी सिनेमा के नंबर वन कोरियोग्राफर रहे गणेश आचार्या के इशारे पर थिरकती सनी लियोनी इस गाने के जरिये फिर से लाइमलाइट में आने की कोशिश में हैं और गाने के बोल के साथ उनके ठुमके लोगों को आकर्षित करते दिख भी रहे हैं। सनी लियोनी ने अपने इस नए गाने के लिए हाल के दिनों में काफी प्रचार प्रसार किया है और उन्हें उम्मीद है कि ये गाना नए साल की पार्टियों में हर तरफ जरूर बजेगा।

विज्ञापन

 

Sunny Leone: Baby Doll pairing hits the music charts Kanika Kapoor joins Sunny Leone
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कनिका कपूर के इस गाने के साथ एक खास बात और जुड़ी है। इस गाने में सारेगामा की हाल की ही एक डिजिटल प्रतियोगिता के विजेता को कनिका के साथ सुर में सुर मिलाने का मौका मिला है। ये विजेता रहे हैं अरिंदम चक्रवर्ती और इस गाने में जो पुरुष स्वर सुनाई देता है वह अरिंदम का ही है। वहीं सारेगामा की वीडियो प्रतियोगिता में जीती शिविका प्रताप सिंह इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सनी लियोनी के साथ थिरकती दिख रही हैं। अपने नए म्यूजिक वीडियो के बारे में सनी लियोनी कहती हैं, "मैं भाग्यशाली हूं कि दर्शकों ने मेरे सभी गीतों को पसंद किया है जिसमें मैंने अपना नृत्य भी दिखाया है और यह इसे एक पायदान ऊपर ले जाता है।  'मधुबन' को सोशल मीडिया पर फैंस का अपार प्यार मिला है।  इस  गाने का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा, मुझे उम्मीद है कि ये जाते हुए साल 2021 को जोरदार तरीके से अलविदा कहेगा और 2022 का धमाकेदार स्वागत करेगा।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Leone: Baby Doll pairing hits the music charts Kanika Kapoor joins Sunny Leone
कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला

वहीं अरसे बाद किसी गाने को लेकर कनिका कपूर इतनी उत्साहित दिखीं। वह कहती हैं, "सनी ने गाने को इतना खूबसूरत बना दिया है। इस गाने को बनाने में बहुत मजा आया। यह हाई एनर्जी और सुपर डांस नंबर है और गाने को मिल रही प्रतिक्रिया से मैं बहुत खुश हूं।" म्यूजिक वीडियो के कोरियोग्राफर भी अपनी मेहनत को मिल रही तारीफ से काफी खुश हैं। वह कहते हैं, "इस गीत को फिल्माने में हमें जो मज़ा आया, वह परदे पर दिखने वाली एनर्जी ही है।"

विज्ञापन

Sunny Leone: Baby Doll pairing hits the music charts Kanika Kapoor joins Sunny Leone
शारिब और तोशी साबरी

चर्चित संगीतकार शारिब तोशी ने भी इस गाने को साल का फेयरवेल सॉन्ग बनाने में काफी मेहनत की है। वह कहते हैं, "यह गीत आने वाले दिनों हर म्यूजिक चार्ट पर दौड़ रहा होगा। यह गीत ऊर्जा, मस्ती और उत्साह से भरपूर है। कनिका ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया है और सनी ने इस पर ठुमके लगाकार इस गाने के वीडियो को अद्भुत बना दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed