{"_id":"57887afc4f1c1b217913df56","slug":"sunny-leone-and-sonakshi-sinha-s-movie-clash-at-box-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा को टक्कर देंगी सनी लियोनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा को टक्कर देंगी सनी लियोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा और सनी लियोनी में बड़ी बॉक्स ऑफिस स्टार कौन है? आंकड़ों के हिसाब से देखेंगे तो निश्चित रूप से सोनाक्षी का पलड़ा भारी पड़ेगा मगर इंटरनेट पर लोकप्रियता की गणना में सनी हावी होंगी। अब इस सितंबर में दोनों का आमने-सामने मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन
दो सितंबर को सोनाक्षी की फिल्म अकीरा और सनी लियोनी की बेईमान लव रिलीज होने को हैं। अकीरा के निर्देशक आर मुरगादौस ने पिछले दिनों रिलीज डेट की घोषणा की जबकि बेईमान लव की तारीख पहले ही घोषित हो चुकी थी। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजीव चौधरी का साफ कहना है कि टक्कर का उन्हें कोई डर नहीं है। सनी का अपना दर्शक वर्ग है और उनके बीच वह बहुत लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप सनी का ट्रेक रिकॉर्ड देखें तो साफ पता चलता है कि शुरुआती दिनों में उन्हें देखने जबर्दस्त भीड़ उमड़ती है। चौधरी के अनुसार हकीकत यह है कि डरना तो सामने वालों (सोनाक्षी और उनके निर्देशक) को चाहिए। उन्होंने कहा कि सनी बेईमान लव में नए अवतार में नजर आएंगी, जो महिलाओं की बेहतरी के लिए लड़ती दिखेगी। साथ ही उनका हॉट रूप भी नजर आएगा।
विज्ञापन
विश्वास से भरे चौधरी कहते हैं, ‘इस फिल्म सनी के परफॉरमेंस की तुलना आप प्रियंका चोपड़ा या करीना कपूर खान के साथ आसानी से कर सकेंगे।’