{"_id":"65d9ee9b047d96368a09161f","slug":"sunny-kaushal-reveals-he-and-brother-vicky-kaushal-never-use-father-sham-kaushal-name-to-get-work-in-bollywood-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Kaushal: सनी और विक्की कौशल ने नहीं किया काम पाने के लिए पिता के नाम का इस्तेमाल, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Kaushal: सनी और विक्की कौशल ने नहीं किया काम पाने के लिए पिता के नाम का इस्तेमाल, अभिनेता ने किया खुलासा
Sat, 24 Feb 2024 06:57 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:57 PM IST
सार
अभिनेता सनी कौशल ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनके भाई विक्की कौशल ने फिल्म इडस्ट्री में काम पाने के लिए कभी भी पिता शाम कौशल के नाम का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
सनी कौशल और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगता रहता है, लेकिन इन सबके बावजूद इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन वे अपना नाम कमाने के लिए शुरू से संघर्ष करते हैं। सनी कौशल और विक्की कौशल उन्हीं अभिनेताओं में से हैं। हाल ही में दिए साक्षात्कार में सनी कौशल ने इस बारे में बात की कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। साथ ही सनी खुलासा किया कि न तो उन्होंने और न ही उनके भाई विक्की कौशल ने फिल्म इंडस्ट्री में काम मांगने के लिए अपने पिता शाम कौशल के नाम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पिता की पहचान से नहीं मांगा काम
एक्शन निर्देशक शाम कौशल फिल्म इंडस्ट्री में एक सम्मानित व्यक्ति हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए अपने बेटों की मदद नहीं की। सनी ने खुलासा किया कि भले ही कास्टिंग निर्देशकों को उनके पिता का नाम पता था, लेकिन यह जरूरी नहीं कि उनके लिए यह चीज बॉलीवुड में जगह बनाने के अवसर में बदल जाए।
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan: नवाबों के शहर पहुंचने वाले हैं बड़े मियां छोटे मियां, इस दिन होगा प्रमोशन का आगाज
विज्ञापन
भूमिका हासिल करने के लिए दिए कई ऑडिशन
फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद सनी कौशल ने कई ऑडिशन दिए हैं। सनी ने बताया कि कास्टिंग क्षेत्र में कई लोग कैमरे के पीछे के तकनीशियनों के बारे में भी नहीं जानते हैं। यदि वे जानते भी हैं तो उनके बीच शायद ही कोई अच्छे संबंध होते होंगे। उन्हें अपने पिता की वजह से मिली पहचान पर गर्व है, लेकिन उन्होंने कभी इसका फायदा नहीं उठाया। सनी ने कहा कि उनके भाई विक्की कौशल और उन्होंने इंडस्ट्री में कभी अपने पारिवारिक संबधों का हवाला देकर काम नहीं मांगा।
Bollywood Celebs: जवां दिखने की ख्वाहिश में करवाई हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी, जानें कौन हैं ये बॉलीवुड सितारे
सनी कौशल की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें सनी कौशल की आने वाली फिल्म के बारे में तो वे इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए तैयार कर रहे हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Ranbir Kapoor: पहचान छुपाकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रणबीर? फैंस ने अभिनेता के सीक्रेट अकाउंट का लगाया पता!