फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Starring Film Jaat Teaser Out face off with Randeep Hooda

Jaat Teaser Out: सनी देओल के एक्शन में लगा साउथ का तड़का, ‘जाट’ के टीजर में उखाड़ा पंखा, सामने होगा ये एक्टर

Fri, 06 Dec 2024 03:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Dec 2024 03:56 PM IST
सार

सनी देओल बॉलीवुड में अपने एक्शन के लिए ही जाने जाते हैं। एक बार फिर वह फिल्म ‘जाट’ में अपने एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में विलेन की भूमिका बॉलीवुड का एक नामी कलाकार कर रहा है।

विज्ञापन
Sunny Deol Starring Film Jaat Teaser Out face off with Randeep Hooda
फिल्म 'जाट' के एक सीन में सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल का नाम जब भी दर्शकों के जेहन में आता है तो उनका एक्शन ही याद आता है। अपनी एक्शन इमेज से उन्होंने कई बार बाहर आने की कोशिश की, लेकिन दर्शक सनी देओल को इसी रूप में देखना चाहतेे हैं। दर्शकों की इसी डिमांड को सनी देओल फिल्म ‘जाट’ में पूरा कर रहे हैं। हालिया रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर में सनी देओल दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

एक्शन के साथ एंट्री 
फिल्म ‘जाट’ के टीजर में सनी देओल की एंट्री बड़े ही दमदार तरीके से होती है। वह पहले एक जेल में जंजीरों में कैद नजर आते हैं, फिर उनका एक्शन सींस दिखाया जाता है। साथ ही वह एक जगह पंखा उखाड़ते हुए भी दिखे हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में सनी देओल के किरदार के बारे में काफी कुछ बताया जाता है। कैसे वह अब तक कई लोगों की हजारों हड्डियां तोड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाट अंदाज में छा गए सनी 
आगे के दृश्यों में भी सनी कई लोगों से फाइट करते हुए दिखते हैं। साथ ही वह एक डायलॉग भी कहते हैं- ‘मैं जाट हूं, सर कटने के बाद भी हाथ से हथियार नहीं छोड़ता।’ यह डायलॉग आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल होने की पूरी गुंजाइश रखता है।

 

विज्ञापन

Sunny Deol Starring Film Jaat Teaser Out face off with Randeep Hooda
फिल्म 'जाट' में विलेन बने रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा भी नजर आए 
फिल्म में सनी देओल के किरदार जाट का मुकाबला रणदीप हुड्डा के किरदार से है। फिल्म में रणदीप विलेन के रोल में हैं। रणदीप का लुक भी फिल्म में काफी हटकर है। 

फिल्म ‘जाट’ के बाकी कलाकार  
फिल्म ‘जाट’ को गोपीचंद मलिनेनी ने निर्देशित किया है, साथ ही इसकी कहानी और स्क्रीन प्ले भी उन्होंने ही लिखा है। फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सयामी खेर जैसे कलाकार भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed