फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol announces schedule wrap of gadar 2 shares his look as tara singh

Gadar 2 Movie: गदर 2 के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, सनी देओल ने तारा सिंह के लुक में फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Thu, 23 Dec 2021 06:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
sunny deol announces schedule wrap of gadar 2 shares his look as tara singh
फिल्म गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 में आई फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में अमीषा और सनी की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी। अब लंबे इंतजार के बाद ये जोड़ी फिर से पर्दे  पर दोबारा एक साथ नजर आएगी। 'गदर एक प्रेम कथा' के 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर 2 की शूटिंग चल रही है। ये गदर एक प्रेम कथा के आगे की कहानी होगी। अब सनी देओल ने तारा सिंह के लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

सनी देओल ने तारा सिंह के रोल को लेकर लिखी ये बात-
सनी देओल ने  अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से तारा सिंह के लुक में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत पात्रों को जीवन में वापस लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह! फिल्म गदर 2 का पहला शेड्यूल पूरा करके बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।
 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने के बाद अमीषा पटेल ने भी फिल्म की तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों में जहां सनी देयोल पग बांधे हुए तारा सिंह के लुक में थे तो वहीं अमीषा पटेल ने भी सलवार सूट पहना हुआ था। इसके अलावा भी अमीषा ने कई तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ फिल्म की बाकी टीम भी थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)



फिल्म गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का निर्देशन भी इन्होंने ही किया था। इस फिल्म की शूटिंग पालमपुर के भलेड गांव में हुई है। फिल्म के मुख्य सभी सीनों को पालमपुर में ही फिल्माया गया है। इस फिल्म का अनाउंसमेंट अक्टूबर में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed