फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Shetty In BSF Jammu Marathon Actor Share Update On Filming In Kashmir

बीएसएफ की जम्मू मैराथन में शामिल हुए सुनील शेट्टी, कश्मीर में फिल्म बनाने को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Sun, 09 Nov 2025 12:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 09 Nov 2025 12:48 PM IST
सार

Sunil Shetty Join Jammu Marathon: रविवार को सुनील शेट्टी बीएसएफ की जम्मू मैराथन को पहुंचे। अभिनेता ने कहा कि वह हर साल इस मैराथन में आना चाहेंगे। साथ ही कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग को लेकर भी नया अपडेट सुनील शेट्टी ने दिया है।

विज्ञापन
Sunil Shetty In BSF Jammu Marathon Actor Share Update On Filming In Kashmir
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

विस्तार

बीएसएफ की जम्मू मैराथन में प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी भी पहुंचे हैं। वह मैराथन इवेंट को लेकर उत्साहित दिखे। साथ ही अभिनेता ने बताया कश्मीर में आने वाले दिनों में फिल्मों की शूटिंग हो सकती है। 

विज्ञापन


हर बार जम्मू मैराथन में शामिल होंगे सुनील शेट्टी 
सुनील ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘लोग मुझे फिल्म 'बॉर्डर' में निभाए भैरों सिंह (आर्मी ऑफिसर) के किरदार की वजह से पहचानते हैं। यह जम्मू में मेरी पहली मैराथन है। उम्मीद है कि आगे भी कई मैराथन होंगी। मेरी कोशिश हर बार आने की रहेगी।’ अभिनेता ने बीएसएफ के साहस, देश की सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान को भी सराहा। 
विज्ञापन


कश्मीर में होगी जल्द शूटिंग 
आगे सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘कश्मीर में हुई मैराथन में भी में गया हूं। जल्द ही विक्रम राजदान, शब्बीर बॉक्सवाला और एक दोस्त बिनॉय गांधी हैं, जो इसी साल कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। ये फिल्में आने वाली गर्मिंयों में पूरी भी हो जाएंगी। हमें उम्मीद है कि हमारा कश्मीर और जम्मू पहले जैसा हो जाएगा।’ बताते चलें कि पहलगाम में इस साल की शुरुआत में आंतकी हमला हुआ, इसमें आम नागरिक मारे गए। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की कार्यवाही पाकिस्तानी आंतकी ठिकानों पर भारत ने की।   

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Sunil Shetty: एक्शन और रोमांस से लेकर कॉमेडी तक जमाया रंग, 63 की उम्र में सिक्स पैक एब्स से किया इंस्पायर 

सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्में 
कुछ वक्त पहले सुनील शेट्टी की एक फिल्म ‘केसरी वीर’ रिलीज हुई थी, इसमें उन्होंने एक योद्धा का रोल किया था। जल्द ही ‘हेरा फेरी 3’ में सुनील शेट्टी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed