फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Pal was kidnapped Comedian Returns Home After Missing For Several Hours wife sarita says all is well

Sunil Pal: सुनील पाल का सनसनीखेज खुलासा, बोले- दो तारीख को मेरा अपहरण हुआ, अब मैं ठीक हूं, आपका प्यार साथ है

Wed, 04 Dec 2024 04:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Dec 2024 04:45 PM IST
सार

Comedian Sunil Pal Kidnapped: बीते दिनों कॉमेडियन सुनील पाल की गुमशुदगी की खबरें सामने आईं। उनकी पत्नी सरिता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सुनील पाल सकुशल घर लौट आए हैं। इस बारे में उन्होंने एक अहम खुलासा किया है।

विज्ञापन
Sunil Pal was kidnapped Comedian Returns Home After Missing For Several Hours wife sarita says all is well
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडियन सुनील पाल की गुमशुदगी की खबरों से चिंतित फैंस के लिए राहत की खबर है। वे अब बिल्कुल ठीक हैं। सुनील पाल की पत्नी सरिता ने इस संबंध में जानकारी साझा की और बताया कि कॉमेडियन घर आ गए हैं। पत्नी के बाद अब खुद सुनील पाल ने भी एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि उनका अपहरण हुआ था। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया है कि वे अब ठीक हैं।

विज्ञापन

बोले- 'आप सभी की दुआ मेरे साथ हैं'
कॉमेडियन ने एक वीडियो जारी किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं हूं सुनील पाल, दो तारीख को मेरा अपहरण हुआ था। लेकिन, मैं अब सुरक्षित बाहर आ गया हूं। अभी पुलिस स्टेटमेंट चल रही है। बाकी बातों के जवाब मैं आपको आगे पहुंचा दूंगा। आप लोगों का प्यार और दुआ मेरे साथ है। मैं अब ठीक हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से हुआ अपहरण
सुनील पाल ने कहा कि दो दिसंबर को दिल्ली से उनका अपहरण हुआ। उन्होंने बताया कि मेरठ बॉर्डर की तरफ से दिल्ली से उन्हें किडनैप किया गया। कॉमेडियन ने आगे कहा, 'बाकी बातें मैं बाद में बता दूंगा। आपका प्यार मेरे साथ था, है और रहेगा'। वहीं, कॉमेडियन की पत्नी सरिता का भी कहना है, 'अब सब ठीक है'। साथ ही उन्होंने आज 4 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस करने की बात भी की है।
Pushpa 2: सिंगल स्क्रीन प्रदर्शकों से 60% रेवेन्यू मांग रहे थे वितरक, मांग खारिज, रिलीज के बाद तय होंगी शर्तें

विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत
बता दें कि सुनील पाल की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। उन्होंने जानकारी दी कि कॉमेडियन किसी शो के सिलसिले में शहर से बाहर गए थे और 3 दिसंबर को ही घर लौटने वाले थे, लेकिन इस बीच उनका फोन बंद आने लगा। बहुत देर तक जब कॉमेडियन से कोई संपर्क नहीं हुआ तो पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। फिलहाल सुनील सकुशल घर लौट चुके हैं। बाकी जानकारी सामने आना बाकी है।
Preity Zinta: 'शुक्रगुजार हूं कि मेरे पास दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं', मां के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा का पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed