फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunil darshan, kar le pyaar kar le

पुत्रमोह में नहीं बनाई फिल्म: सुनील दर्शन

Fri, 17 Jan 2014 08:09 AM IST
रवि बुले/अमर उजाला,मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 17 Jan 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
sunil darshan, kar le pyaar kar le

बॉलीवुड में परिवारों की परंपरा लंबी हैं। इसमें दर्शन परिवार भी शामिल है। निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन के दादा, नाना, पिता और भाई फिल्में बनाते रहे।

विज्ञापन


शिव के साथ आपके परिवार की चौथी पीढ़ी फिल्मों में सक्रिय हो रही है। कैसी फीलिंग है?

फिल्म इंडस्ट्री ने हमें बहुत कुछ दिया है। प्यार, पैसा, सम्मान... सब कुछ। यह एक परिवार की तरह है। यहां सबके लिए जगह है। अच्छे और बुरे दौर यहां हमने देखे हैं। बुरे दौर में भी इंडस्ट्री ने हमारा साथ दिया। हम इसके और दर्शकों के बहुत शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन


आम तौर पर डायरेक्टर पिता बेटे को अपने निर्देशन में लॉन्च करते हैं। शिव को आपने दूसरे डायरेक्टर (राजेश पांडे) को सौंप दिया...!
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आप देखिए कि सब कुछ मेरी नजरों के सामने हो रहा है। मैं उसकी फिल्म का प्रोड्यूसर हूं। मैंने इस फिल्म को उसके नजरिये से बनाने की कोशिश की है। यह युवाओं का समय है।

मैं इस फिल्म के लिए पूरी यंग टीम को जुटाया है। आप मेरे कैरियर को देखें तो हमेशा मैंने ऐसे युवा ऐक्टर्स (सनी देओल, अक्षय कुमार, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता) के साथ काम किया, जो इंडस्ट्री में शुरुआत कर रहे थे। आप पाएंगे कि जब तक वे मेरे साथ रहे, उनका कैरियर ऊपर ही गया। हां, कई ऐसे भी हैं जो बाद में भी लगातार बढ़े। मैं हमेशा समय के साथ चलता हूं।

राजेश पांडे को आपने कैसे मौका दिया...?

मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। वह युवा हैं। करीब दस फिल्मों में मेरे सहायक रहे हैं। मैंने अपनी पिछली फिल्म में वादा किया था कि अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म तुम्हें दूंगा। मैंने वही वादा निभाया।

शिव से आपको कितनी उम्मीदें हैं?

ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह फिल्म पुत्रमोह में नहीं बनाई। बहुत सारे लोग यहां फिल्मों में ऐक्टर बनने के लिए स्ट्रगल करते हैं। मैं उनसे भी मिलता हूं। मैंने जब अपने बेटे में यह देखा कि वह हीरो बनने के योग्य है, तभी मैंने उसे फिल्म में जगह दी।


बेटे को लॉन्च करते हुए क्या कोई दबाव महसूस कर रहे हैं?

बिल्कुल नहीं। हां, पिता के रूप में जरूर मैं उसकी कामयाबी की उम्मीद करता हूं। लेकिन फिल्ममेकर के रूप में मेरी जिम्मेदारी पूरी फिल्म को लेकर है। मैं फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों से उनका क्रेडिट नहीं ले सकता। मैं किसी तरह का पक्षपात नहीं कर सकता।

आपकी नजरें अक्सर सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतने वाली लड़कियों पर रहती है। प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता के बाद ‘करले प्यार करले’ की हीरोइन हरलीन भी मिस इंडिया में विजेता रह चुकी हैं!

यह संयोग है। सच तो यह है कि इस फिल्म की हीरोइन को लेकर हम बहुत परेशान हुए। सारी तैयारी हो चुकी थी और सिर्फ हीरोइन नहीं थी।

हरलीन से पहले हम तीन बार हीरोइनें करीब करीब फाइनल कर चुके थे, लेकिन हर बार कुछ ऐसा लगा कि हीरोइन में कुछ कमी है। फिर किसी ने हरलीन का नाम बताया और हमने उसे ऑफिस में बुलाया। उसे देखते ही मुझे लगा कि हां मुझे मेरी फिल्म की हीरोइन मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed