{"_id":"6459d5c6a64fa64b0f036747","slug":"suniel-shetty-talks-about-wtc-and-athiya-shetty-husband-kl-rahul-health-actor-said-he-will-have-surgery-today-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने साझा किया केएल राहुल का हेल्थ अपडेट, वर्ल्ड कप को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने साझा किया केएल राहुल का हेल्थ अपडेट, वर्ल्ड कप को लेकर कही यह बात
Tue, 09 May 2023 10:43 AM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Tue, 09 May 2023 10:43 AM IST
सार
केएल राहुल की चोट के बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि नौ तारीख को राहुल की सर्जरी होगी और इसके लिए हमें आपकी शुभकामनाएं चाहिए।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी-केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री और आईपीएल का तालमेल हमेशा ही देखने को मिलता है। इस दौरान जैसा कि आईपीएल की सीजन चल रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं और अपनी फेवरेट टीम का मनोबल बढ़ा रहे हैं। जैसा कि केएल राहुल इस साल लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम का हिस्सा है। बीते दिनों केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह आईपीएल के बचे हुए मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं, अब इसको लेकर ससुर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है और उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट भी दिया है।
विज्ञापन
आज होगी केएल राहुल की सर्जरी
केएल राहुल की चोट के बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि नौ तारीख को राहुल की सर्जरी होगी और इसके लिए हमें आपकी शुभकामनाएं चाहिए। भारतीय टीम के पास अच्छे खिलाड़ी हैं और सभी बेहतरीन हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि WTC फाइनल में यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए अवसर हो सकता है। साथ ही कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता है।
विज्ञापन
Yogita Bali: तो इस वजह से योगिता बाली ने लिया था अभिनय से संन्यास, बेटे मिमोह ने अब किया खुलासा
विज्ञापन
केएल राहुल ने वर्ल्ड कप को लेकर इंस्टाग्राम पर साझा किया था पोस्ट
आपको बता दें कि चोट लगने के बाद केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने WTC का हिस्सा नहीं होने को लेकर बात कही थी। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर के थाई पर चोट लगी है, जिसके चलते वह जून में लंदन नहीं जा पाएंगे। फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाज के साथ कैसा व्यवहार करते हैं सलमान-शाहरुख और आमिर? दंग कर देगी अभिनेता की आपबीती