Hunter : ‘हंटर’ का प्रमोशन करने शहनाज के शो पर पहुंचे सुनील शेट्टी, तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल का ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ टॉक शो काफी पॉपुलर हो चुका है। उनके इस शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। शो में शहनाज मेहमानों के साथ ढेर सारी मस्ती करती नजर आती हैं। हाल ही में उनके इस शो पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी पहुचें।
एक्टर यहां फिल्म ‘हंटर’का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनकी यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के नए एपीसोड की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सुनील नजर आ रहे हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bollywood: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर धमाल, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान
बता दें कि शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म‘किसी का भाई किसी जान’से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, जगपति बाबू अहम किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Ram Charan: नेपोटिज्म के मुद्दे पर राम चरण ने की खुलकर बात, कहा- इंडस्ट्री में केवल टैलेंट बोलता है