फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   suniel shetty and anurag kashyap film file number 323 mehul choksi sent notice to makers

File Number 323: विवादों में फंसी सुनील शेट्टी और अनुराग कश्यप की फिल्म, मेहुल चोकसी ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Thu, 17 Nov 2022 08:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Nov 2022 08:46 AM IST
सार

मेहुल चौकसी ने फिल्म फाइल नंबर 323 के रेफरेंस के आधार पर मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
suniel shetty and anurag kashyap film file number 323 mehul choksi sent notice to makers
अनुराग कश्यप, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म फाइल नंबर 323 अभी से विवादों में फंसती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में उन घपलेबाजों की कहानी दिखाई जाएगी जो भारत में घपला करके विदेश भाग गए हैं। बता दें कि फिल्म में नीरव मोदी और अपराधी विजय माल्या जैसे नाम शामिल हैं। अब इस फिल्म के खिलाफ मेहुल चौकसी ने आपत्ति जताई है, उन्होंने मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसके बाद मेकर्स का कहना है कि वह भी बहुत जल्द  कानूनी तरीके से ही जवाब देंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि मेहुल चौकसी ने फिल्म फाइल नंबर 323 के रेफरेंस के आधार पर मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। मेहुल चोकसी ने अपने वकील की मदद से फिल्म निर्देशक कार्तिक के और निर्माता कलोल दास और पार्थ रावल को भी नोटिस जारी किया है। हालांकि मेकर्स का कहना है कि ये किसी की बायोपिक नहीं है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Runa Laila: ऐसी गायिका जिन्हें भारत ही नहीं पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी मिला प्यार, इस गाने से मिली थी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नोटिस में साफ लिखा हुआ है कि फाइल नंबर 323 के मेकर्स किसी भी हाल में इस फिल्म की शूटिंग को रोक दें। साथ ही नोटिस मिलने के 72 घंटे के अंदर फिल्म के जुड़े हर तरीके के काम को बंद कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने मेकर्स से पब्लिकली माफी मांगने के लिए भी कहा है। हालांकि इस बारे में कलोल दास और पार्थ रावल का कहना है कि फिल्म में कहीं भी मेहुल चोकसी के बारे में नहीं बताया गया है, और उनके दावे भी गलत हैं। 

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: लाखों में सिमटने लगी 'यशोदा', जानिए कितनी 'ऊंचाई' तक पहुंचा अमिताभ की फिल्म का बिजनेस

फाइल नंबर 323 के मेकर्स के कहना है कि ये फिल्म तथ्यों पर आधारित है और पूरी तरीके से रिसर्च करके ही बनाई गई है। ये किसी की भी छवि नहीं खराब करती है। मेकर्स का ये भी कहना है कि जिन लोगों ने आम भारतीयों का पैसा लूटा है और भारत से फरार हैं, विदेश में छिपे हुए हैं, वो हमें नोटिस जारी कर रहे हैं। हालांकि उनका ये भी कहना है कि वह बहुत जल्द इसका जवाब देंगे और फिलहाल के लिए उनकी फिल्म ट्रैक पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed