फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah News: New Anjali Mehta Sunayana Fozdar: As New Anjali From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता को मिली अपनी नई पत्नी, नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद इस अभिनेत्री ने ली उनकी जगह

Sun, 23 Aug 2020 05:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 23 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah News: New Anjali Mehta Sunayana Fozdar: As New Anjali From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
सुनयना फोजदार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के चर्चित धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य किरदारों में से एक तारक मेहता को अपनी पत्नी एक बार फिर से मिल गई है। शो में तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने यह शो छोड़ दिया है। ताजा खबर यह है कि अंजली मेहता के किरदार के लिए नई अभिनेत्री का चयन हो गया है।

विज्ञापन


इस शो को चलते हुए लगभग 12 साल बीत चुके हैं और लगातार यह शो टीवी पर टीआरपी के मामले में हमेशा ऊपर रहा है। अब जाकर इस शो से कुछ अभिनेताओं ने दूरी बनाना शुरू कर दी है। लगभग दो साल पहले इस धारावाहिक को दिशा वकानी छोड़ चुकी हैं जो कि इस शो में दया बेन का किरदार निभाती थीं।

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah News: New Anjali Mehta Sunayana Fozdar: As New Anjali From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
बलविंदर सिंह सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में नेहा मेहता और गुरु चरण सिंह ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि इन दोनों के इस शो को छोड़ने की वजह साफ नहीं है। निर्माताओं को अपना शो तो चलाना ही है इसलिए इन दोनों के किरदार को निभाने के लिए उन्होंने नेहा मेहता की जगह सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) और गुरु चरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह सूरी (Balwinder Singh Suri) को ले लिया है।

सुनैना अब इस शो में अंजली मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने इस रविवार यानी 23 अगस्त से इस शो में शूटिंग भी शुरू कर दी है। सुनैना ने इससे पहले टीवी के कई धारावाहिकों जैसे; संतान, बेलन वाली बहू, लागी तुझसे लगन, लेफ्ट राइट लेफ्ट, कुबूल है, आदि में काम किया है। वहीं बलविंदर को 'साजन चले ससुराल', 'धमाल', 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म 'दिल तो पागल है' में बलविंदर ने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था।

पढ़ें: पोस्टमार्टम से इतने घंटे पहले हुई थी सुशांत की मौत, डॉक्टरों ने बताया इस वजह से देर रात किया था शव परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed