फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suhana Khan Enjoy Coldplay Concert In Mumbai With Rumored Boyfriend Agastya Nanda

Suhana Khan: सुहाना-अगस्त्य कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में दिखे साथ, लंबे समय से सुनाई दे रही हैं डेटिंग की अफवाह

Tue, 21 Jan 2025 06:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 21 Jan 2025 06:25 PM IST
सार

काफी समय से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के डेट करने की बात सामने आ रही है। लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप में होने की बात को कबूल नहीं किया है। हाल ही में दोनों को मुंबई में हुए कोल्ड प्ले म्यूजिक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया। 

विज्ञापन
Suhana Khan Enjoy Coldplay Concert In Mumbai With Rumored Boyfriend Agastya Nanda
सुहाना खान अपनी कजिन-फ्रेंड्स के साथ, साथ में अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliachhiba

विस्तार

हाल ही में मुंबई में इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड कोल्ड प्ले का कॉन्सर्ट हुआ। इसमें आम म्यूजिक लवर से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहुंचे। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने फ्रेंड्स, कजिन के साथ कॉन्सर्ट देखने आईं। इन दोस्तों में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा भी दिखे। दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं, ऐसी अटकले हैं।

विज्ञापन

Suhana Khan Enjoy Coldplay Concert In Mumbai With Rumored Boyfriend Agastya Nanda
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2

सुहाना की कजिन ने शेयर की फोटो 
सुहाना खान की कजिन सिस्टर आलिया छिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कोल्ड प्ले म्यूजिक कॉन्सर्ट की फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया छिबा सुहाना खान के साथ दिख रही हैं। एक और फोटो में उनके दोस्तों के बीच अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि सुहाना अपने दोस्तों, कजिन के अलावा अगस्त्य नंदा के साथ भी कॉन्सर्ट देखने गईं। इन तस्वीरों को सुहाना खान ने बाद में लाइक भी किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Star Kids Followers: सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में विलेन की बेटी नंबर वन, बाकी स्टार किड्स के कितने हैं फॉलोअर्स?

पहले भी साथ नजर आए हैं सुहाना-अगस्त्य
सुहाना और अगस्त्य नंदा पहले भी मुंबई में पब्लिक प्लेस पर साथ नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों मुंबई के एक बीच एरिया पर दोनों को साथ देखा गया। सुहाना और अगस्त्य को एक बोट में बैठकर कहीं जाते हुए देखा गया। पिछले साल भी दोनों एक बॉलीवुड दिवाली पार्टी में साथ शामिल हुए, एक ही कार में बैठकर पार्टी में साथ आए थे।

ये खबर भी पढ़ें: ShahRukh Khan: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @aliachhiba


 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों में भी काम कर रहे हैं 
सुहाना और अगस्तय लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म 'आर्चीज' में काम किया। इस फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांस भी किया। सुहाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अपने पापा शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed