फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coldplay Singer Chris Martin Shoutout To Shah Rukh Khan Name In Mumbai Concert Actor React

ShahRukh Khan: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन

Mon, 20 Jan 2025 04:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 20 Jan 2025 04:21 PM IST
सार

इन दिनों मुंबई कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस इंटरनेशनल बैंड के कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लाेग आ रहे हैं। हाल ही में बैंड के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर शाहरुख खान का नाम लिया। जिस पर किंग खान ने रिएक्ट किया है?

विज्ञापन
Coldplay Singer Chris Martin Shoutout To Shah Rukh Khan Name In Mumbai Concert Actor React
क्रिस मार्टिन-शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शाहरुख खान इंडिया में जितने फेमस हैं, उतने ही मशहूर ग्लोबली भी हैं। नामी हॉलीवुड एक्टर, सिंगर उनके कायल हैं। हाल ही में कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के सिंगर क्रिस मार्टिन ने किंग खान का नाम अपने स्टेज से लिया। इस पर शाहरुख खान ने क्या रिएक्शन दिया है, जानिए। 

विज्ञापन


क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर क्या कहा
हाल ही में कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपने स्टेज से शाहरुख खान का नाम लिया और उनके नाम को हमेशा के लिए याद किया जाने वाला बताया। वह स्टेज से कहते हैं, ‘शाहरुख खान फॉरएवर।’ यह बात सुनकर कॉन्सर्ट में मौजूद लोग, खूब शोर मचाते हैं। इस कॉन्सर्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची थीं। वह अपने दोस्तों के साथ क्रिस मार्टिन का कॉन्सर्ट देखने आईं। 

विज्ञापन


 

शाहरुख खान का रिएक्शन 
शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर क्रिस मार्टिन को थैंक्स कहा। किंग खान एक्स (ट्विटर) पर लिखते हैं- ‘सितारों को देखो, वह तुम्हारे लिए चमक रहे हैं। क्रिस मेरे भाई, तुमने मुझे खास फील करवाया है।’ आगे शाहरुख, क्रिस को आई लव यू लिखते हैं।’ साथ ही किंग खान यह भी लिखते हैं कि भारतीय लोग भी क्रिस को प्यार करते हैं।  

फैंस ने दिए रिएक्शन 
शाहरुख खान और क्रिस मार्टिन यह प्यार भरा रिश्ता देखकर फैंस को भी काफी खुशी हुई है। फैंस ने भी शाहरुख और क्रिस मार्टिन को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिए हैंं। 

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट 
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख खान और सुहाना खान की यह पहली फिल्म साथ में होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed