{"_id":"6253e14bea36600a2105e807","slug":"sudhir-misra-is-stuck-in-traffic-jam-on-the-way-to-shiv-kumar-subramaniam-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiv Kumar funeral: 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लेखक के अंतिम संस्कार के लिए निकले सुधीर मिश्रा फंसे ट्रैफिक में, इस तरह ट्वीट कर निकाला गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shiv Kumar funeral: 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लेखक के अंतिम संस्कार के लिए निकले सुधीर मिश्रा फंसे ट्रैफिक में, इस तरह ट्वीट कर निकाला गुस्सा
Mon, 11 Apr 2022 01:36 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:36 PM IST
सार
दिग्गज अभिनेता और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे फिल्म डायरेक्टर ट्रैफिक जाम में फंस गए। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा, शिव कुमार सुब्रमण्यम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया। इस खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू श्मशानभूमि में ही किया जाना है। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर सुधीर मिश्रा भी सुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। रास्ते में सुधीर मिश्रा को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा ने लिखा- पागल कर देने वाला ट्रैफिक जाम दोस्त के साथ संबंधों को कमजोर कर देता है। सड़क पर क्रेजी ट्रैफिक जाम है और हमें उनके अंतिम संस्कार के लिए देर हो रही है। सुधीर ने थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- शिव सुब्रमण्यम ने मेरे साथ इस रात की सुबह नहीं, चमेली और हजारों में स्क्रिप्ट राइटिंग की। इससे बहुत पहले 1984 में जब मैं सईद मिर्जा की 'मोहन जोशी हाजिर हो' लिख रहा था तब नसीरुद्दीन शाह छोटे बच्चे (शिव सुब्रमण्यम) को सेट पर लाए और उसको सिखाने के लिए कहा।
तीसरे ट्वीट में सुधीर मिश्रा ने दुनिया के फेमस नाटककारों जी बी शॉ और बर्टोल्ट ब्रेख्त के बारे में बात करते हुए लिखा- शिव को शॉ और मुझे ब्रेख्त पसंद है। इसको लेकर कई बार हमारी बहुत बहस हो जाती थी, जिसके बाद ज्यादातर लोगों को लगता था कि हमदोनों आपस में कभी बात नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं था। रात गई बात गई, वह बहुत अच्छा इंसान था।
शिव कुमार सुब्रमण्यम बीते साल आई फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में वह सान्या मल्होत्रा के पिता बने थे। इसके अलावा अभिनेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही वह कुछ फिल्मों का स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' और सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' का स्क्रीनप्ले लिखा था।
विज्ञापन
Crazy traffic jam in the head causes us to lose connection with a friend. Crazy traffic jam on the roads and we are late for his funeral.
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) April 11, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा ने लिखा- पागल कर देने वाला ट्रैफिक जाम दोस्त के साथ संबंधों को कमजोर कर देता है। सड़क पर क्रेजी ट्रैफिक जाम है और हमें उनके अंतिम संस्कार के लिए देर हो रही है। सुधीर ने थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- शिव सुब्रमण्यम ने मेरे साथ इस रात की सुबह नहीं, चमेली और हजारों में स्क्रिप्ट राइटिंग की। इससे बहुत पहले 1984 में जब मैं सईद मिर्जा की 'मोहन जोशी हाजिर हो' लिख रहा था तब नसीरुद्दीन शाह छोटे बच्चे (शिव सुब्रमण्यम) को सेट पर लाए और उसको सिखाने के लिए कहा।
Shiv Subramaniam co wrote Is Raat ki Subah Nahin ,Chameli n Hazaaron with me but much before that in 1984,when I was a writer n on Saeed Mirza’s Mohan Joshi Haazir Ho,Naseer ( NaseeruddinShah) brought this young Kid 2 d set n told me to teach him the ropes .The kid learnt fast .
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) April 11, 2022
तीसरे ट्वीट में सुधीर मिश्रा ने दुनिया के फेमस नाटककारों जी बी शॉ और बर्टोल्ट ब्रेख्त के बारे में बात करते हुए लिखा- शिव को शॉ और मुझे ब्रेख्त पसंद है। इसको लेकर कई बार हमारी बहुत बहस हो जाती थी, जिसके बाद ज्यादातर लोगों को लगता था कि हमदोनों आपस में कभी बात नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं था। रात गई बात गई, वह बहुत अच्छा इंसान था।
Shiv liked Shaw and I liked Brecht and we often got into pretty violent arguments about that.Most people thought that these guys are never going to talk to each other in their lives but that was the beauty and grace of those days . Raat gaee baat gaee. What a lovely ,gentle guy. https://t.co/6D9eDQjUOs