फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sudesh bhosle about amitabh bachchan

'अमिताभ बच्चन ना होते, तो मैं भी ना होता'

Sun, 11 Oct 2015 05:49 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
sudesh bhosle about amitabh bachchan

'जुम्मा-चुम्मा दे दे।', 'सोना सोना' और 'मेरी मखणा।' इन गानों को सुनकर सब यही कहेंगे की इन्हें अमिताभ बच्चन ने ही गाया है। ऐसे ही कई अन्य गानों में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अपनी आवाज देने वाले सुदेश भोंसले ने अमिताभ के साथ अपनी खास यादों को उनके जन्मदिन पर बीबीसी से साझा किया।

विज्ञापन


सुदेश भोंसले की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात वर्ष 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' के दौरान हुई थी, जिसका निर्देशन शशि कपूर ने किया था।

उस मुलाकात का दिलचस्प वाकया साझा करते हुए सुदेश कहते हैं, 'अमित जी को भी यकीन नहीं हुआ कि मैंने हू-ब-हू उनकी आवाज में गाना गा दिया।' सुदेश बताते हैं कि अमित जी ने यह गाना सुन कर मुझसे मुस्कुराते हुए कहा, 'यार यह गाना मैंने कब गा दिया।'
विज्ञापन


इस गाने के बाद सुदेश के पास अमिताभ बच्चन की आवाज में गाना गाने के लिए निर्माताओं की झड़ी सी लग गई।

'भजन भी अमिताभ की आवाज में'

sudesh bhosle about amitabh bachchan

1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हम' का बेहद लोकप्रिय गाना 'जुम्मा-चुम्मा दे दे' को अपने करियर का सबसे सफल गाना मानते हैं। सुदेश इस गाने की यादों को बीबीसी से साझा करते हुए बताते है, 'महबूब स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के दौरान ही लोगों की भीड जमा हो गई थी।'

फिल्म के संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की बातों को याद करते हुए सुदेश ने बताया, 'लक्ष्मीकांत जी ने पहले ही कह दिया था कि यह गाना मुझे लोकप्रिय कर देगा।' वे आगे बताते हैं, 'इस गाने के बाद से मुझे भजन भी अमित जी की आवाज में गाने को कहा गया।'

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर एलबम

sudesh bhosle about amitabh bachchan

सुदेश भोंसले ने बॉलीवुड में अभिनेताओं की डबिंग से लेकर मिमिक्री तक अपनी हर कला का प्रदर्शन किया, लेकिन लोग आज भी उन्हें अमिताभ के गानों से ही जानते हैं।

इस बात पर सुदेश कहते हैं, 'अगर ये गाने और ये आवाज ना होती तो आज मैं भी इस इंडस्ट्री में ना होता।' वह आगे कहते हैं कि यह उनका सौभाग्य है कि उनकी आवाज अमित जी से मिलती है।

सुदेश अपने बेटे सुधांशु के साथ 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर एक एलबम रिलीज कर रहे हैं, जिसे वह तोहफे के तौर पर उन्हें देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed