'टॉक्सिक’ के लिए थिएटर्स में तैयारियां शुरू, कहीं तड़के तो कहीं आधी रात होंगे शोज; जानें क्या है टिकट की कीमत?
Toxic shows and Ticket Price: गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक’ की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसके साथ ही मंबई और बंगलूरू में टिकट की कीमतों में इजाफा देखा गया है। वहीं दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए अर्ली मॉर्निंग और लेट नाइट शो टाइम भी जोड़े गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की रिलीज को अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। 26 अगस्त को यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की मांग को देखते हुए मुंबई और बंगलूरू के थिएटर्स ओनर्स ने भी इसे लेकर खास तैयारियां की हैं। सभी जगह शोज टाइम और टिकट रेट को लेकर हलचल शुरू हो गई है।
मुंबई में कैसी है फिल्म के लिए तैयारी?
यश की फिल्म 'टॉक्सिक’ उन चुनिंदा फिल्मों में से एक बन चुका है जिसका इंतजार ना सिर्फ साउथ बल्कि नॉर्थ इंडिया के दर्शक भी बेसब्री से कर रहे हैं।
- मुंबई में फिल्म का क्रेज देखते हुए कई सिनेमाघरों फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 6 बजे ही शुरू किया गया है।
- वहीं कुछ जगहों पर यह फिल्म सुबह 7 बजे के शोज में भी दिखाई जाएगी।
- इसके अलावा लेट नाइट शोज में भी काफी बदलाव किए गए हैं।
- कुछ सिनेमाघरों में आखिरी शो रात 11.45 तक का है।
- वहीं बंगलूरू में कई जगहों पर इसे सुबह 3 बजे भी प्रदर्शित किया जाएगा।
महंगी बिक रहीं फिल्म की टिकटें
मुंबई में टिकटों की कीमत 2000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव में, 'टॉक्सिक' के लिए सबसे महंगी टिकट की कीमत 2,250 रुपये बताई जा रही है। वहीं बेंगलुरु में, फोरम रेक्स वॉक में प्रीमियम टिकटों की कीमत 2,181 रुपये तक बताई जा रही है।
मुंबई और बेंगलुरु के कई अन्य मल्टीप्लेक्स में भी 1,500 रुपये से अधिक कीमत के टिकट बिक रहे हैं। टिकटों के बढ़ती कीमत को देख इस फिल्म की पॉपुलरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एडवांस बुकिंग के मामले में कहां पहुंचीं 'टॉक्सिक'?
फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हुई थी। पहले ही दिन फिल्म ने 15 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया। चार दिनों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अभी दो दिनों तक एडवांस बुकिंग होना जारी रहेगी। इस हिसाब से फिल्म आराम से 50 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग ले सकती है।
फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर अगस्त में एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक एक्शन-पैक्ड कहानी है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।