फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   subodh bhave starrer shree baba neeb karori maharaj teaser out now 24 april 2026 release

'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' का टीजर रिलीज, सुबोध भावे बने कैंची धाम वाले बाबा, जानें कब आएगी फिल्म?

Wed, 08 Apr 2026 02:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 08 Apr 2026 02:38 PM IST
सार

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Teaser: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सुबोध भावे ने मुख्य किरदार निभाया है।

विज्ञापन
subodh bhave starrer shree baba neeb karori maharaj teaser out now 24 april 2026 release
'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' का टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर कई फिल्में बन रही हैं। इनमें से एक फिल्म है 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज', जिसका टीजर बुधवार को रिलीज हुआ। इसमें अभिनेता सुबोध भावे नीम करोली बाबा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

टीजर में क्या है खास?
'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' के टीजर की शुरुआत सुबोध भावे की एंट्री से होती है, जो नीम करोली बाबा के रूप में गहरी समाधि में बैठे दिख रहे हैं। फिर उनकी आवाज सुनाई देती है। वो कहते हैं- 'ये देख, मैं आ गया हूं तेरे लिए। इसी दिन का इंतजार था ना तुझे? देख, मैं तेरे सामने खड़ा हूं।' इसके बाद टीजर में अभिनेता राजेश शर्मा हाथ जोड़े खड़े हुए नजर आते हैं। वो इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)


विज्ञापन
विज्ञापन

subodh bhave starrer shree baba neeb karori maharaj teaser out now 24 april 2026 release
'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' का टीजर - फोटो : X

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' में सुबोध भावे के अलावा हितेन तेजवानी, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, मिलिंद गुणाजी, अनिरुद्ध दवे, समीक्षा भटनागर, गौरीशंकर, हेमंत पांडे और आरती नागपाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है। यह 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

कौन हैं सुबोध भावे?
सुबोध भावे एक अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं। वह मुख्य रूप से मराठी फिल्मों में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने साल 2000 में टीवी से शुरुआत की। उन्होंने 'गीत रामायण', 'अवंतिका' और 'कुलवधू' जैसे सीरियल किए।
2002 से मराठी फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में 'मन पखारू पखारू', 'रणभूल', 'अनुमती', 'फुगे', 'हृदयांतर', 'बालगंधर्व', 'लोकमान्य' शामिल हैं। वह 'कट्यार कलजात घुसली' फिल्म के निर्देशक भी हैं, जो मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड भी मिला था।

कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा 20वीं सदी के बहुत बड़े संत थे। लोग उन्हें हनुमान का अवतार मानते हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। उनका असली नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और आध्यात्मिक साधना में लग गए।
वह भक्तों की समस्याएं तुरंत समझ जाते थे और उन्हें हल कर देते थे। आज भी बहुत से लोग उन्हें मानते हैं। अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सामंथा रुथ प्रभु, कैलाश खेर जैसे कई सेलिब्रिटी उनके भक्त हैं और कैंची धाम जाते हैं। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण, 10 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed