{"_id":"65b87b1f63c0606b0d01e2b9","slug":"subhash-ghai-recalled-difficulties-he-faced-in-signing-simi-garewal-in-film-says-she-refused-to-play-this-role-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karz: सिमी गरेवाल ने सुभाष घई की 'कर्ज' में काम करने से कर दिया था इनकार, फिर इस वादे के साथ भरी थी हामी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karz: सिमी गरेवाल ने सुभाष घई की 'कर्ज' में काम करने से कर दिया था इनकार, फिर इस वादे के साथ भरी थी हामी
Tue, 30 Jan 2024 10:06 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:06 AM IST
सार
सुभाष घई ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान 'कर्ज' में सिमी को साइन के दौरान आई कठिनाइयों को याद किया। उन्होंने कहा, 'सिमी को साइन करने में मुझे सबसे ज्यादा दिक्कत इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया था'।
विज्ञापन
सुभाष घई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 1980 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'कर्ज' आई थी। इसमें कामिनी के किरदार में अभिनेत्री सिमी गरेवाल नजर आईं। फिल्म में काम करने के लिए सिमी को मनाने में सुभाष घई को खूब पापड़ बेलने पड़े थे। हाल ही में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। निर्देशक ने इस बात से पर्दा उठाया कि सिमी ने ये किरदार निभाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
सिमी गरेवाल ने जताई थी ये चिंता
सुभाष घई ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान 'कर्ज' में सिमी को साइन करने के दौरान आई कठिनाइयों को याद किया। उन्होंने कहा, 'सिमी को साइन करने में मुझे सबसे ज्यादा दिक्कत इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया था'। निर्देशक ने बताया कि उनसे सिमी गरेवाल ने कहा था, 'सुभाष ये रोल अच्छा है, लेकिन मैं इसे नहीं कर सकती, क्योंकि मुझे एक खलनायिका की तरह दिखाया जाएगा'। सुभाष घई ने आगे कहा, 'सिमी को मनाने के लिए पांच रातों तक उसके घर खाना पड़ा। मुझे उन्हें समझाने के लिए पीआर करना पड़ा। मैंने उनसे कहा कि मैंने इसके बारे में सोचा, क्योंकि वह रोल बहुत अच्छा है। सिमी ने कहा, 'नहीं, मैं कोई और किरदार कर लूंगी'।
विज्ञापन
Hrithik Roshan: 'फाइटर' में मुस्कुराहट को बरकरार रख पाना ऋतिक के लिए था बेहद मुश्किल, एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
निर्देशक ने सिमी से किया था ये वादा
सुभाष घई ने आगे बताया कि उस समय उनके पास ज्यादा काम नहीं था, लेकिन फिर भी उनके कुछ दृढ़ यकीन थे। सुभाष घई ने आगे कहा कि उन्होंने सिमी गरेवाल को यह यकीन दिलाया कि वे फिल्म में उनकी गरिमा बनाए रखेंगे, इसलिए चिंता न करें। मैंने उन्हें समझाया, 'मैंने इस किरदार को अलग तरह से देखा है और यहां तक कि आप इस भूमिका के लिए सबसे सही हैं'।
Monday Box Office: सोमवार को लुढ़का 'फाइटर' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'हनुमान' का जलवा
बोले- आज भी लोग देखते हैं ये फिल्म
निर्देशक ने बताया कि 'कर्ज' के अलग-अलग किरदारों का चयन करने में वे किस तरह कामयाब रहे। उन्होंने कहा, 'जब मैं 'कर्ज' की स्क्रिप्ट लिख रहा था, तो कामिनी इसमें एक मुख्य भूमिका थी, जिनकी गरिमा भी है। ऐसे किरदार लिखने में बहुत मेहनत लगती है। कामिनी ऐसा किरदार है, जिसकी गरिमा है और वह मर्डर भी करती है। जो नेगेटिव रोल है, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षाएं भी हैं'। फिल्म की सफलता को लेकर सुभाष घई ने कहा, 'मैं बहुत आश्चर्यचकित होता हूं कि ये फिल्म 1980 में रिलीज हुई, लेकिन आज के बच्चे भी मुझे 'कर्ज वाले अंकल' कहकर बुलाते हैं। आज भी लोग इस फिल्म को देखते हैं और एंजॉय करते हैं। मुझे हैरानी है कि फिल्म को रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर तुरंत ऐसा रिजल्ट नहीं मिला। लेकिन लोगों ने मुझसे कहा कि आपने यह फिल्म 10 साल पहले ही बना ली'।
Yash-Shah Rukh Khan: बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं यश! यहां आकर अटक रही है बात