फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash ghai Entry And Exit At Federation of Western India Cine Employees Makes News

फिल्म मजदूरों के कार्यक्रम मे एक्स शो मैन सुभाष घई का नया शो, आए, फोटो खिंचाई और चले गए

Thu, 23 Jan 2020 11:25 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Jan 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Subhash ghai Entry And Exit At Federation of Western India Cine Employees Makes News
फिल्म मजदूरों के कार्यक्रम मे एक्स शो मैन सुभाष घई - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र और गुजरात के फिल्म कामगीरों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में बीते जमाने के शो मैन सुभाष घई ने जिस अंदाज में एंट्री और एग्जिट (प्रवेश और निकास) की वह मुंबई में चर्चा का विषय बन गया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने सुभाष घई को फिल्म मजदूरों के हितों से जुड़ी योजनाओं के एलान के एक कार्यक्रम में इसलिए बुलाया क्योंकि वह केंद्र सरकार मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल (एमईएससी) हैं, लेकिन घई कार्यक्रम स्थल के गेट से ही बस फोटो खिंचाकर लौट गए।

विज्ञापन


मजदूरों के संघ एफडब्ल्यूआईसीई ने अपने एक समारोह में सुभाष घई को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। इस समारोह को संघ ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े गरीब मजदूरों को आवास, मेडिकल और राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की घोषणा करने के लिए आयोजित किया। घई इस समारोह में गए तो सही लेकिन समारोह में मौजूद मजदूरों से बिना मुखातिब हुए, बिना दो शब्द बोले और बिना चेहरा दिखाए वापस हो गए, और मजदूर उनकी बाट जोहते रहे। 
विज्ञापन


समारोह के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया, 'सुभाष समारोह स्थल पर देरी से आए और अपनी गाड़ी से उतर कर फोटो खिंचवाए। कुछ मीडियाकर्मियों से बात की, और मजदूरों को बिना अपना चेहरा दिखाए वापस हो गए।' एफडब्ल्यूआईसीई के इस समारोह में सुभाष घई के अलावा डेविड धवन, मधुर भंडारकर और सलीम मर्चेंट भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed