Comicstaan Season 3: फिर सजेगी हंसने-हंसाने की महफिल, इस दिन रिलीज होगा कॉमिकस्तान सीजन 3
देश की नई-नई प्रतिभाओं को मौका देने वाला स्टैंडअप कॉमेडियन शो 'कॉमिकस्तान का सीजन 3' रिलीज होने वाला है। तो जानिए कब और कहां देख सकेंगे आप।
विस्तार
डिजिटल मीडिया से मनोरंजन जगत में कई बदलाव आए हैं। ओटीटी प्लेटफार्म पर अब वेब सीरीज से लेकर रियलिटी शोज तक सब कुछ स्ट्रीम किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म की बढ़ती लोकप्रियता का कारण ही यही है कि दर्शको यहां हर तरह का कंटेंट देखने को मिल जाता है, चाहें वह एक्शन हो, इमोशन हो या फिर कॉमेडी। हमारे यहां कॉमेडी शो देखने वालों की लंबी फेहरिस्त है, इसलिए कई कॉमेडी शो बनाए जाते हैं, इन्हीं में से एक है स्टैंड अप कॉमेडी शो कॉमिकस्तान। जिसे ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किया जाता है। इस शो में एक से बढ़कर एक कॉमेडियन आते हैं और दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोट-पोट कर देते हैं। अब हंसने-हंसाने की ये महफिल एक बार फिर सजने वाली है। दरअसल इसके दो सीजन के बाद अब तीसरा सीजन भी रिलीज होने वाला है।
सीजन तीन में ये कॉमेडियन छोड़ेंगे हंसी के बाण
'कॉमिकस्तान सीजन 3' में भी कई प्रतिभाशाली कॉमेडियन अपनी मजेदार बातों से सबको गुदगुदाने आ रहे हैं। जबकि शो में जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान बतौर जज नजर आ सकते हैं। फिलहाल शो में नीति पाल्टा, सुमुखी सुरेश, कनन गिल, सपन वर्मा, प्रशस्ति सिंह, आदर मलिक आदि नजर आएंगे।
इस दिन आएगा कॉमिकस्तान सीजन 3
कॉमिकस्तान के पहले और दूसरे सीजन ने लोगों को खूब हंसाया था और अब सीजन तीन में भी हंसी के फव्वारे छूटने वाले हैं। फिलहाल बता दें कि 'कॉमिकस्तान सीजन 3' को 15 जुलाई 2022 से ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
1⃣🤣2⃣🤣🤣3⃣🤣🤣🤣#ComicstaanOnPrime, new season July 15@comicstaan @onlymuchlouder @knowkenny @neetipalta @sumukhisuresh @Zakirism @TheAadarGuy @ExLolaKutty @KananGill @PrashastiSingh @sapanv #RahulSubramanian #RohanJoshi @abishmathew @KushaKapila pic.twitter.com/IeysgCHhT5
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) July 4, 2022