फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ssrajamouli congratulate ISRO successful launch heaviest communication satellite CMS03 rocket named Bahubali

ISRO ने लॉन्च किया बाहुबली रॉकेट; एस.एस. राजामौली ने जाहिर की खुशी, बोले- फिल्म की टीम के लिए ऐतिहासिक पल

Sun, 02 Nov 2025 09:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 02 Nov 2025 09:29 PM IST
सार

ISRO CMS03 Rocket Named Bahubali: ISRO ने अपनी सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03 का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसका नाम है 'बाहुबली'। एस.एस. राजामौली ने ISRO को बधाई देते हुए इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया।

विज्ञापन
ssrajamouli congratulate ISRO successful launch heaviest communication satellite CMS03 rocket named Bahubali
ISRO एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज भारत के लिए गर्व का दिन रहा, जब इसरो ने अपना सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस रॉकेट का नाम 'बाहुबली' रखा गया है। जिसे लेकर एसएस राजामौली ने खुशी जताते हुए ISRO का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

राजामौली का पोस्ट
प्रसिद्ध फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली, जिनकी फिल्म ‘बाहुबली’ सुपरहिट रही। आज उन्होंने ISRO के इस रॉकेट को ‘बाहुबली’ नाम दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'CMS-03 के सफल लॉन्च पर ISRO को बधाई! यह भारत की तकनीकी शक्ति और गर्व का पल है। हमारी ‘बाहुबली’ टीम बहुत उत्साहित है। इस रॉकेट का नाम इसके वजन और ताकत के कारण ‘बाहुबली’ रखा गया। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉकेट का नाम है बाहुबली
यह लॉन्च भारत की तकनीकी ताकत और अंतरिक्ष में आत्मनिर्भरता का सबूत है। इस सैटेलाइट से फोन और टीवी सेवाएं बेहतर होंगी। इसे इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट ‘बाहुबली’ से लॉन्च किया गया।
 
विज्ञापन

‘बाहुबली द एपिक’
राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्तूबर 2025 को दोबारा रिलीज हुई। इसने शानदार विज़ुअल्स और कहानी के साथ दर्शकों को फिर से मोहित किया। इस फिल्म को 'बाहुबली 1' और 'बाहुबली 2' को मिलाकर बनाया गया है। ‘बाहुबली: द एपिक’ का निर्देशन भी एसएस राजामौली ने ही किया है। वहीं फिल्म की कास्ट में भी कोई बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘द ताज स्टोरी’ के लिए कैसा रहा रविवार, जानें बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed