फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth prabhu shed tears after seeing Allu Arjun hugging his wife Sneha video viral on social media

Allu Arjun: 'मैं रो नहीं रही,' अल्लू अर्जुन को पत्नी स्नेहा से गले मिलते देखकर छलक उठे सामंथा रुथ के आंसू

Sat, 14 Dec 2024 11:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 14 Dec 2024 11:43 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह जेल से रिहा होकर घर लौटे और पत्नी को गले लगाते नजर आए। इस वीडियो को साझा करने से सामंथा रुथ प्रभु खुद को रोक नहीं पाईं। 
 

विज्ञापन
Samantha Ruth prabhu shed tears after seeing Allu Arjun hugging his wife Sneha video viral on social media
सामंथा रुथ प्रभु-अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मामले में गिरफ्तार होने के बाद अभिनेता शनिवार सुबह चंचलगुडा जेल से बाहर आए। जेल में एक रात बिताने के बाद वह अपने परिवार से दोबारा मिले और इसकी कई झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वायरल क्लिप ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का भी ध्यान खींचा और वह इसे साझा करने से खुद को नहीं रोक पाईं। 

विज्ञापन

सामंथा ने साझा किया अल्लू अर्जुन का वीडियो 

'सिटाडेल' अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावनात्मक वीडियो साझा किया, जिसमें अल्लू अर्जुन की पत्नी उनके घर पहुंचने पर उन्हें गले लगाते हुए रो रही थीं। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सका। क्लिप को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं रो नहीं रही हूं, ठीक है।' इसके साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी को भी टैग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन भी कर चुके हैं सामंथा का समर्थन

इससे पहले, कोंडा सुरेखा द्वारा अभिनेत्री के तलाक के बारे में चौंकाने वाले दावे किए जाने के बाद अल्लू अर्जुन ने भी सामंथा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था। सुरेखा ने केटीआर पर सामंथा और नागा चैतन्य की शादी में दिक्कतें पैदा करने का आरोप लगाया। इसके बाद 'पुष्पा 2' अभिनेता ने भी हैशटैग के साथ सामंथा का समर्थन करते हुए एक बयान जारी किया। जिसमें लिखा था, 'इसे फिल्म इंडस्ट्री बर्दाश्त नहीं करेगी।'



 

विज्ञापन

अंतरिम जमानत पर अभिनेता 

अल्लू अर्जुन के भगदड़ मामले के संबंध में, अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद अंतरिम जमानत दे दी। उनकी रिहाई को उनके परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में सहकर्मियों से व्यापक समर्थन मिला है।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन विवाद पर बोले रामगोपाल वर्मा, कुंभ मेले में भगदड़ हुई तो भगवान को गिरफ्तार करेंगे?

मीडिया को संबोधित करते हुए कही ये बात 

रिहाई के बाद, अभिनेता ने मीडिया को भी संबोधित किया और स्पष्ट किया कि उनका उस दुखद घटना से कोई सीधा संबंध नहीं है, जो संध्या थिएटर में हुआ था जब वह अपने परिवार के साथ 'पुष्पा 2' देख रहे थे। अल्लू अर्जुन ने कहा, 'यह पूरी तरह से आकस्मिक और अनजाने में था। मैं पिछले 20 वर्षों में तकरीबन 30 बार उस थिएटर में जा चुका हूं। पहले कभी इस तरह की दुर्घटना नहीं हुई थी। मुझे मेरी टिप्पणियों को रिजर्व रखना चाहिए क्योंकि मैं ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहता जो मामले से छेड़छाड़ करेगा।'

Pushpa 2 Collection Day 10: 800 करोड़ी बनी 'पुष्पा 2', हिंदी में 'जवान'-'स्त्री 2' को पछाड़ने के लिए बढ़ाए कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed