फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   srk wife gauri khan celebrating her 55th birthday today namrata shirodkar maheep kapoor bhavana pandey wishes

शाहरुख खान की पत्नी गौरी का है 55वां जन्मदिन, नम्रता शिरोडकर से लेकर भावना पांडे और महीप कपूर ने दी शुभकामनाएं

Wed, 08 Oct 2025 03:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 Oct 2025 03:14 PM IST
सार

Shahrukh Wife Gauri Khan 55th Happy Birthday: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी दोस्त महीप कपूर, भावना पांडे और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
srk wife gauri khan celebrating her 55th birthday today namrata shirodkar maheep kapoor bhavana pandey wishes
गौरी खान-नम्रता शिरोडकर-महीप कपूर और भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की बेगम गौरी खान का आज 55वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर महीप कपूर, भावना पांडे और नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर अपनी करीबी दोस्त गौरी पर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन

महीप कपूर
शनाया कपूर की मां, संजय कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस महीप कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पुराने दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में सुहाना खान अपनी मां गौरी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं, जबकि महीप की गोद में उनकी बेटी शनाया बैठी दिख रही हैं। इन सभी शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए महीप ने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे गौरी खान...'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नम्रता शिरोडकर
साउथ एक्टर महेश बाबू की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने गौरी को उनके जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शानदार तस्वीर शेयर की है। इस प्यारी तस्वीर के साथ नम्रता ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो। हमने साथ बिताए हर पल के लिए... आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं। आने वाला साल शानदार रहे GK @gaurikhan।'

 
विज्ञापन

भावना पांडे
आज गौरी के जन्मदिन पर चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। भावना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे गौरी.. लव'

फराह खान
फराह खान ने शाहरुख खान की पत्नी गौरी को जन्मदिन की बधाई दी है। फराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गौरी के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे प्यारी गौरी खान, तुम्हें पता है मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed