Video: ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को अपनी कार से छोड़ा एयरपोर्ट, SRK ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
हाल ही में शाहरुख खान कोलकाता में चल रहे 'कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में शामिल हुए थे। शाहरुख इनॉगरेशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट थे। इस इवेंट में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, काजोल और वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी में भी पहुंची थीं।
शाहरुख कुछ घंटे के लिए ही इस इवेंट में मौजूद थे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए शाहरुख ने बंगाली बोलने की भी अच्छी कोशिश की। इसके बाद ममता बनर्जी ने अपनी सेंट्रो कार से शाहरुख को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट छोड़ा। बता दें कि शाहरुख ममता बनर्जी को अपनी बहन मानती हैं।
जाते वक्त शाहरुख ने ममता बनर्जी के पैर भी छुए। ममता ने बड़ी बहन की तरह शाहरुख को आशीर्वाद दिया। ममता को ये भी फिक्र थी कि कहीं शाहरुख की फ्लाइट ना छूट जाए। शाहरुख और ममता का रिश्ता सालों पुराना है। शाहरुख उन्हें ममता दीदी कहकर पुकारते हैं।
फिल्म 'हैरी मेट सेजल' के दौरान शाहरुख ने कहा था, 'ममता उनकी बड़ी बहन जैसी हैं और रक्षाबंधन के दिन वो उनके फोन का इंतजार करते हैं।' बता दें कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 10 नवंबर से शुरू हुआ था जो 17 नवंबर तक चलेगा। यहां 65 देशों की 150 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
पढ़ें- हादसे में बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, कार का पिछला पहिया निकलने से हुआ एक्सीडेंट