{"_id":"59509bca4f1c1b555f8b48ea","slug":"sridevi-s-mom-gets-ua-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड ने 'मॉम' को दिया 'UA' सर्टिफिकेट, फिल्म में एक भी कट नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड ने 'मॉम' को दिया 'UA' सर्टिफिकेट, फिल्म में एक भी कट नहीं
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'मॉम' को पास करने के मामले में पूरी दरियादिली दिखाई है। फिल्म को कमिटी ने यूए सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी सिंगल कट के पास किया है। फिल्म पर बात करते हुए सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने कहा, “'मॉम' आधुनिक भारत की ‘मदर इंडिया’ है। फिल्म 'मदर इंडिया' में जिस तरह का बलिदान नर्गिस जी ने किया ऐसा ही कुछ हमें इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
दोनों फिल्में मदरहुड को परिभाषित करती है। फिल्म देखने के बाद आपकी आंखो में आंसू आ जाएंगे। फिल्म देखने के बाद हमारी टीम के लगभग सभी महिलाओं के आंखों में आंसू थे। ये श्रीदेवी जी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है।"
विज्ञापन
आपको बता दें कि 'मॉम' की स्टोरी एक मां के कॉन्फिलिक्ट की स्टोरी है। फिल्म को रवि उद्यावर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन